Asus ने पेश किए पावरफुल AMD और Intel चिपसेट वाले 2025 ROG Zephyrus G14 और G16 गेमिंग लैपटॉप

Asus ने CES 2025 में ROG Zephyrus G16 और ROG Zephyrus G14 की कीमतों से पर्दा नहीं उठाया है। इन्हें आने वाले कुछ महीनों में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जनवरी 2025 21:47 IST
ख़ास बातें
  • Asus ने CES में ROG Zephyrus G16 और G14 के 2025 मॉडल से पर्दा उठाया
  • ये बेहतर थर्मल मैनेजमेंट और लेटेस्ट Intel व AMD चिपसेट से लैस हैं
  • दोनों Asus Zephyrus मॉडल्स CNC-मिल्ड एल्यूमीनियम चेसिस पर बने हैं

Photo Credit: Asus

Asus ROG Zephyrus G16 और ROG Zephyrus G14 के 2025 रिफ्रेश वर्जन को CES 2025 में पेश किया गया। नई ROG Zephyrus G-सीरीज AMD और Intel के लेटेस्ट प्रोसेसर से लैस आती है। सीरीज में Nvidia GeForce RTX लैपटॉप GPU शामिल हैं। गेमिंग लैपटॉप मैक्सिमम 64GB रैम और 2TB तक स्टोरेज के साथ आते हैं। ROG Zephyrus G14 के कूलिंग सॉल्यूशन में 47 प्रतिशत थर्मल कवरेज शामिल है। वहीं, Zephyrus G16 थर्मल मैनेजमेंट के लिए एयरफ्लो-ऑप्टिमाइज्ड चेसिस और लिक्विड-मेटल थर्मल कंपाउंड का इस्तेमाल किया गया है। दोनों Asus Zephyrus मॉडल्स CNC-मिल्ड एल्यूमीनियम चेसिस पर बने हैं।

Asus ने CES 2025 में ROG Zephyrus G16 और ROG Zephyrus G14 की कीमतों से पर्दा नहीं उठाया है। इन्हें आने वाले कुछ महीनों में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, सटीक तारीख को शेयर नहीं किया गया है। हम आने वाले हफ्तों में कीमत और उपलब्धता की अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद करते हैं।
Advertisement
 

Asus ROG Zephyrus G14, ROG Zephyrus G16 Specifications

Asus ROG Zephyrus G14 को AMD Ryzen AI 9 HX 370 प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 5080 लैपटॉप GPU तक के साथ कॉन्फिगर किया जा सकता है। वहीं, ROG Zephyrus G16 Intel Core Ultra 9 285H प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 5090 GPU तक के साथ कॉन्फिगर किया जा सकता है। दोनों मॉडल में 64GB तक रैम और 2TB तक स्टोरेज सपोर्ट शामिल है। G16 में 2.5K रिजॉल्यूशन और 240Hz रिफ्रेश रेट के साथ 16-इंच OLED ROG Nebula डिस्प्ले मिलता है, जबकि G14 में 240Hz रिफ्रेश रेट, 3K रिजॉल्यूशन और 0.2ms रिस्पॉन्स टाइम के साथ 14-इंच OLED ROG Nebula डिस्प्ले है। दोनों डिस्प्ले 100 प्रतिशत DCI-P3 कवरेज, G-Sync के साथ कंपेटिबल हैं। इनमें डॉल्बी विजन एचडीआर सपोर्ट भी शामिल है।

2025 ROG Zephyrus G सीरीज में Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी मिलती है। दोनों G-सीरीज गेमिंग लैपटॉप 90Wh बैटरी से लैस आते हैं। बेहतर गेमिंग के लिए इनमें कूलिंग सिस्टम को अपग्रेड किया गया है। ROG Zephyrus G14 के कूलिंग सॉल्यूशन में 47 प्रतिशत थर्मल कवरेज शामिल है। वहीं, G16 में एयरफ्लो-ऑप्टिमाइज्ड चेसिस और लिक्विड-मेटल थर्मल कंपाउंड का यूज किया गया है। 
Advertisement

Asus Zephyrus G14 और G16 दोनों में CNC-मिल्ड एल्यूमीनियम चेसिस है। Zephyrus G14 का वजन 1.5 किलोग्राम है और इसकी मोटाई 15.9mm है, जबकि Zephyrus G16 का वजन 1.85 किलोग्राम है और इसकी मोटाई 14.9mm है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  4. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  5. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  6. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  7. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  8. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  10. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.