Apple 'Scary Fast' launch event : ऐपल का एक और इवेंट कल, क्‍या होगा लॉन्‍च? ऐसे देखें LIVE

Apple 'Scary Fast' launch event : अगर आप इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं, तो Apple.com वेबसाइट या कंपनी के YouTube चैनल पर जा सकते हैं।

Apple 'Scary Fast' launch event : ऐपल का एक और इवेंट कल, क्‍या होगा लॉन्‍च? ऐसे देखें LIVE

उम्‍मीद है कि कंपनी इस इवेंट में Apple M3 प्रोसेसर से लैस अपने पहले Mac कंप्यूटर को अनवील करेगी।

ख़ास बातें
  • ऐपल का लॉन्‍च इवेंट कल होगा आयोजित
  • नए प्रोडक्‍ट्स किए जा सकते हैं पेश
  • नए मैक किए जा सकते हैं पेश
विज्ञापन
Apple 'Scary Fast' launch event : ऐपल का 'स्केरी फास्ट' (Scary Fast) लॉन्च इवेंट 30 अक्टूबर को शाम 5 बजे होने वाला है। भारतीय समयानुसार यह मंगलवार को सुबह 5:30 बजे होगा। उम्‍मीद है कि कंपनी इस लॉन्च इवेंट में अपने नए कंप्यूटरों को अनवील करेगी। खास है कि यह कंपनी का ऐसा पहला इवेंट होगा जो शाम को आयोजित हो रहा है। और सबसे खास बात कि कंपनी इस इवेंट में अपने नए मैक मॉडल्‍स को अनवील करने की प्‍लानिंग कर रही है। एक टीजर के जरिए यह जानकारी सामने आ चुकी है। 
 

Apple's 'Scary Fast' event ऐसे देखें LIVE

जैसाकि हमने बताया ऐपल 'स्केरी फास्ट' इवेंट भारत में कल सुबह 5:30 बजे से शुरू होगा। यह कंपनी के हेडक्‍वॉर्टर Apple पार्क, कैलिफोर्निया में आयोजित किया जा रहा है। अगर आप इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं, तो Apple.com वेबसाइट या कंपनी के YouTube चैनल पर जा सकते हैं। Apple TV+ ऐप के जरिए भी इसे लाइवस्‍ट्रीम किया जा सकेगा। यूट्यूब पर भी इस इवेंट को देखा जा सकेगा। 

 
 

Apple's 'Scary Fast' event से क्‍या है उम्‍मीद? 

ऐपल इवेंट का इनवाइट ऐपल लोगो पर क्लिक करते ही मैक लोगो पर स्विच हो जाता है। इससे यह क्लियर हो जाता है कि मंगलवार की सुबह कंपनी कौन-कौन से प्रोडक्‍ट्स को अनवील करेगी। उम्‍मीद है कि कंपनी इस इवेंट में Apple M3 प्रोसेसर से लैस अपने पहले Mac कंप्यूटर को अनवील करेगी। यह कंपनी का पहला प्रोसेसर है, जिसे 3nm प्रोसेस पर बनाया गया है। यह iPhone 15 Pro मॉडल के नए A17 Pro प्रोसेसर की तरह ही है। 

इस लॉन्‍च इवेंट में कंपनी एक नए iMac का ऐलान भी कर सकती है। यह कंपनी के 2021 मॉडल का पहला अपग्रेड हो सकता है। जानकारी के अनुसार, परफॉर्मेंस के मामले में नए iMac में बड़ा बदलाव आ सकता है, लेकिन डिजाइन में खास चेंज की उम्‍मीद नहीं है। 

इस इवेंट में कंपनी 14 इंच और 16 इंच मैकबुक प्रो मॉडल के नए मॉडल्‍स को भी पेश कर सकती है। दोनों लैपटॉप में ऐपल का एम3 प्रो और एम3 मैक्स प्रोसेसर होने की उम्‍मीद है। यह एम2 प्रो और एम2 मैक्स प्रोसेसर से ज्‍यादा बेहतर परफॉर्म करते हैं। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, कंपनी मैक मिनी, मैक स्टूडियो, 13 इंच का मैकबुक प्रो और मैकबुक एयर के नए मॉडल लॉन्‍च करेगी, ऐसी उम्‍मीद नहीं है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , apple event news
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »