MacBook Air पर लगी तोप की गोली! फिर भी चलती रही स्क्रीन

फोटो में देखा जा सकता है कि लैपटॉप की एल्युमिनियम बॉडी में बड़ा छेद हो गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जनवरी 2026 12:20 IST
ख़ास बातें
  • लैपटॉप की एल्युमिनियम बॉडी में बड़ा छेद हो गया
  • 2020 M1 MacBook Air तोप के गोले से क्षतिग्रस्त हो गया
  • लैपटॉप को नुकसान होने के बाद भी यह स्टार्ट हो रहा था

MacBook Air पर गोली लगने का यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Photo Credit: X/@lanevychs

Apple के MacBook Air को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। क्या आपको लगता है कोई गैजेट तोप के गोले की टक्कर के बाद भी साधारण रूप से काम करता रह सकता है? यूक्रेन के एक सिपाही का ऐसा ही कहना है। सिपाही ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें MacBook Air में एक बड़ा सा छेद दिख रहा है। यह छेद तोप के गोले के द्वारा किया गया बताया गया है जो इससे टकराया था। बावजूद इसके मैकबुक का डिस्प्ले उसी तरह से काम करता रहा। आइए जानते हैं विस्तार से इस मामले के बारे में। 

MacBook Air तोप के गोले को झेलने के बाद भी चलता रहा। यूक्रेन के एक सिपाही ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें Apple के MacBook Air में छेद दिखाई दे रहा है। सिपाही का दावा है कि उसके मैकबुक से एक तोप का गोला टकराया। लेकिन डिवाइस तब भी काम करता रहा। इसका डिस्प्ले पहले की तरह ही काम कर रहा था। X पर @lanevychs हैंडल द्वारा यह पोस्ट सामने आया है। यूजर ने एक शॉर्ट वीडियो भी शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि उसका 2020 M1 MacBook Air तोप के गोले से क्षतिग्रस्त हो गया है। 

फोटो में देखा जा सकता है कि लैपटॉप की एल्युमिनियम बॉडी में बड़ा छेद हो गया है। हालांकि सिपाही ने विस्तार से घटना के बारे में नहीं बताया कि लैपटॉप कहां पर रखा हुआ था, जब उससे यह गोली टकराई। देखकर पता लगता है कि गोली इससे सीधी टकराई होगी। वीडियो में दिख रहा है कि लैपटॉप को नुकसान होने के बाद भी यह स्टार्ट हो रहा था। इसका डिस्प्ले काम कर रहा था। सिपाही ने कहा कि इसको रिपेयर करना उतना ही महंगा पड़ेगा जितना कि एक नए लैपटॉप को खरीदना। 

MacBook Air पर गोली लगने का यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। Apple के MacBook Air की बॉडी को बनाने में कंपनी यूनीबॉडी चेसी का इस्तेमाल करती है जो रिसाइकल्ड एल्युमीनियम से बनी होती है। कंपनी इसे हल्का और कठोर बनाती है। एपल कभी नहीं कहती है कि डिवाइस को इस तरह की तोप की गोली झेलने जैसी घटनाओं से बचाने के लिए तैयार किया गया है। लेकिन यहां पता चलता है कि कुछ डिवाइसेज इतनी बड़ी टक्कर भी झेल जाते हैं, और उसके बाद भी चलते रहते हैं। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact, all-metal body
  • Sharp and vivid display
  • Excellent keyboard
  • Decent overall performance
  • Good battery life
  • Bad
  • Average-quality webcam
  • Runs hot under load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

13.30-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

कोर आई3

रैम

8 जीबी

ओएस

macOS

एसएसडी

256GB

ग्राफ़िक्स

इंटीग्रेटिड ग्राफिक प्रोसेसर

वज़न

1.29 किलो
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.