Acer ‘Loot Our Store Sale' में गेमिंग लैपटॉप्स पर पाएं 40,000 रुपये तक की छूट, जानें सभी ऑफर्स...

‘Loot Our Store Sale' नामक सेल एक्सल्यूसिवली भारत में Acer के ऑनलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है, जो कि 17 दिसंबर यानी शुक्रवार तक लाइव रहने वाली है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2021 14:56 IST
ख़ास बातें
  • Acer की ‘Loot Our Store Sale’ हो चुकी है लाइव
  • सेल में कई Acer लैपटॉप पर मिल रही है शानदार छूट
  • 7,690 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेंगे मॉनिटर्स
Acer ने आज गुरुवार को भारत में अपनी ईयर-एंड सेल शुरू कर दी है, जिसमें कंपनी अपने गेमिंग लैपटॉप्स पर 40,000 रुपये तक की छूट प्रदान कर रही है। इसके अलावा गेमिंग एक्सेसरीज़ पर आपको 67 प्रतिशत तक का डिस्काउंट इस सेल के तहत प्राप्त होगा। ‘Loot Our Store Sale' नामक सेल एक्सल्यूसिवली भारत में Acer के ऑनलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है, जो कि 17 दिसंबर यानी शुक्रवार तक लाइव रहने वाली है। इस ऑनलाइन सेल में आप Acer लैपटॉप्स को 23,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। कंपनी अपने ऑनलाइन स्टोर पर नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प, फ्री डिलीवरी और ब्रांड वॉरंटी आदि भी प्रदान कर रही है।

Acer के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कंपनी की इस ईयर-एंड सेल में Windows लैपटॉप्स को आप 23,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं, जिसमें आपको 3 साल तक की वॉरंटी प्राप्त होगी। साथ ही गेमिंग लैपटॉप्स पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। मॉनिटर्स की बात करें, तो इनकी शुरुआती कीमत महज 7,690 रुपये हैं। चुनिंदा मॉडल्स पर कंपनी दो साल तक की वॉरंटी और एक साल तक की एक्सिडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन भी दे रही है।
Advertisement

Acer Nitro headsets, mice, backpacks और adapters जैसी गेमिंग एक्सेसरीज़ को आप सेल में 67 प्रतिशत तक के डिस्काउंट्स पर खरीद सकते हैं। यही नहीं, Acer कंपनी चुनिंदा लैपटॉप्स पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है।

इन सब के अलावा, सेल के दौरान Acer Tab खरीदने वाले ग्राहकों को 2,999 रुपये की कीमत वाला Nitro Headphones बिल्कुल फ्री मिलेगा। इस टैबलेट कीकीमत 11,999 रुपये है, जिसमें आपको 8 इंच डिस्प्ले, क्वाड-कोर मीडियाटेक MT8766WA प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 4जी कनेक्टिविटी मिलेगी।
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में Acer ने भारत में Predator Helios 500 (PH517-52) के साथ गेमिंग लैपटॉप लाइनअप को एक्सपेंड किया था। इसमें आपको 11 जनरेशन इंटेल कोर आई9 प्रोसेसर और 4के मिनी-एलईडी डिस्प्ले मिलेगा। कंपनी ने हाल ही में Aspire Vero (AV15-51) लॉन्च किया था, जिसमें रिसाइकिल प्लास्टिक चेसिस और 11 जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर मौजूद है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

17.30-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

ओएस

Windows 10

हार्ड डिस्क

नहीं
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Environmentally-friendly construction
  • Includes USB Type-C port and fingerprint reader
  • Display has good brightness
  • Comfortable keyboard
  • Decent all-round performance
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • Missing SD card reader
  • Battery life could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

15.60-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1920x1080 पिक्सल

प्रोसेसर

कोर आई5

रैम

8 जीबी

ओएस

Windows 11

एसएसडी

512GB

ग्राफ़िक्स

इंटेल आइरिस ग्राफिक्स

वज़न

1.80 किलो
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  2. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  3. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  6. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  7. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  8. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  9. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  10. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.