Acer TravelLite Essential लैपटॉप लॉन्च: 32GB तक रैम, Intel और AMD प्रोसेसर ऑप्शन, कीमत Rs 32,999 से शुरू

Acer TravelLite Essential सीरीज सिंगल Obsidian Black कलर फिनिश में लॉन्च की गई है और इसे Acer के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, अधिकृत रिटेलर्स और Acer ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 सितंबर 2025 19:59 IST
ख़ास बातें
  • कीमत 32,999 रुपये से शुरू, Obsidian Black कलर में उपलब्ध
  • 14-इंच FHD IPS डिस्प्ले, Intel i5/Ryzen 5 प्रोसेसर, 32GB RAM तक रैम ऑप्शन
  • Acer के एक्सक्लूसिव स्टोर्स व ऑनलाइन स्टोर के साथ अधिकृत रिटेलर्स पर सेल

Acer TravelLite Essential सीरीज की कीमत 32,999 रुपये से शुरू होती है

Photo Credit: Acer

Acer ने भारत में अपनी नई TravelLite Essential सीरीज लैपटॉप्स पेश कर दिए हैं। कंपनी इन्हें बजट-फ्रेंडली लेकिन प्रोफेशनल-फोकस्ड सेगमेंट में लेकर आई है। यूजर्स को इसमें Intel 13th Gen Core i5 और AMD Ryzen 5 के विकल्प मिलेंगे। TravelLite Essential सीरीज पतले-हल्के डिजाइन, फुल-HD डिस्प्ले और स्पिल-रेजिस्टेंट कीबोर्ड के साथ आती है, जिससे ये रोजमर्रा के काम और स्टूडेंट्स दोनों के लिए अच्छा ऑप्शन बनने का दावा करती है। इसमें 1TB PCIe SSD और 32GB तक DDR4 RAM का सपोर्ट है, साथ ही नया Acer लैपटॉप 36Wh की थ्री-सेल Li-ion बैटरी से लैस आता है। इसका वजन 1.34kg है।

Acer TravelLite Essential सीरीज सिंगल Obsidian Black कलर फिनिश में लॉन्च की गई है और इसे Acer के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, अधिकृत रिटेलर्स और Acer ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। कीमत 32,999 रुपये से शुरू होती है।

Advertisement

इस लाइनअप में दो प्रोसेसर ऑप्शन - Intel 13th Gen Core i5-1334U और AMD Ryzen 5 7430U मिलते हैं। दोनों ही वेरिएंट्स इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स के साथ आते हैं। इन लैपटॉप्स में 14-इंच का Full-HD IPS डिस्प्ले है, जिसमें 82% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 250 nits ब्राइटनेस और 180-डिग्री हिंग दिया गया है।

स्टोरेज और मेमोरी की बात करें तो TravelLite Essential सीरीज में 1TB PCIe SSD और 32GB तक DDR4 RAM का सपोर्ट है। वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें HD वेबकैम और प्राइवेसी शटर मौजूद है। ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।

ये लैपटॉप्स Bluetooth 5.2, Wi-Fi 6, HDMI 1.4, USB 3.2 Type-A और Type-C पोर्ट्स, RJ45 LAN, MicroSD कार्ड रीडर और 2-in-1 ऑडियो जैक सपोर्ट करते हैं।

Advertisement

पावर के लिए इसमें 36Wh की थ्री-सेल Li-ion बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक का बैकअप देने का दावा करती है। TravelLite Essential सीरीज 1.34kg वजन और एल्युमिनियम फिनिश के साथ आती है। कंपनी ने इसमें स्पिल-रेजिस्टेंट कीबोर्ड और TPM 2.0 सिक्योरिटी मॉड्यूल भी दिया है, जो इसे बिजनेस और स्टूडेंट दोनों तरह के यूजर्स के लिए सुरक्षित ऑप्शन बनाता है।

Acer TravelLite Essential सीरीज की शुरुआती कीमत कितनी है?

इस सीरीज का बेस वेरिएंट 32,999 रुपये से शुरू होता है।

Acer TravelLite Essential कितने RAM और स्टोरेज तक सपोर्ट करता है?

इसमें 32GB DDR4 RAM और 1TB PCIe SSD तक का सपोर्ट है।

Advertisement

इस सीरीज में कौन से प्रोसेसर ऑप्शन मिलते हैं?

इसमें Intel 13th Gen Core i5-1334U और AMD Ryzen 5 7430U प्रोसेसर ऑप्शन मिलते हैं।

Acer TravelLite Essential की बैटरी बैकअप कितनी है?

इसमें 36Wh बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 8 घंटे तक चलती है।

Acer TravelLite Essential लैपटॉप का वज़न कितना है?

ये केवल 1.34 किलोग्राम वजन का है और मेटल चेसिस के साथ आता है।

Advertisement

क्या Acer TravelLite Essential spill-resistant कीबोर्ड के साथ आता है?

हां, इसमें स्पिल-रेजिस्टेंट कीबोर्ड दिया गया है, जिससे एक्सिडेंटल स्पिल्स से प्रोटेक्शन मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.