11th-Gen इंटेल कोर H-सीरीज प्रोसेसर वाले Acer के 3 नए गेमिंग लैपटॉप लॉन्च, जानें फीचर्स

इन गेमिंग लैपटॉप में नए लॉन्च हुए 11th-generation Intel Core H-series के प्रोसेसर हैं और Nvidia GeForce RTX 30-series के GPU दिए गए हैं। जिसके कारण इनमें कम्प्यूटिंग काफी तेज बना दी गई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 मई 2021 12:02 IST
ख़ास बातें
  • Acer Predator Triton 300 को जुलाई से खरीदा जा सकेगा
  • ये गेमिंग लैपटॉप उन्नत कूलिंग तकनीक के साथ उतारे गए हैं
  • Acer Nitro 5 में 80 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो है

Acer Predator Triton 300 में मेटल चेसीस का डिजाइन दिया गया है

Acer ने मंगलवार को इसके नए Predator Triton 300, Predator Helios 300, और Nitro 5 gaming लैपटॉप से पर्दा उठाया। इन गेमिंग लैपटॉप में नए लॉन्च हुए 11th-generation Intel Core H-series के प्रोसेसर हैं और Nvidia GeForce RTX 30-series के GPU दिए गए हैं। जिसके कारण इनमें कम्प्यूटिंग काफी तेज बना दी गई है। ये नए लैपटॉप अपडेट भी होते रहेंगे जिनमें डिस्पले इम्प्रूवमेंट भी शामिल है। इनमें लेटेस्ट Wi-Fi 6E और Thunderbolt 4 की कनेक्टिविटी के साथ ही 3D फैन और एक थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम भी दिया गया है। यह काफी दिलचस्प है कि चार महीने पहले ही कंपनी ने अपनी लैपटॉप लाइनअप में अपग्रेड किया था और अब नए लैपटॉप फिर से लॉन्च करने जा रही है।
 

Acer Predator Triton 300, Acer Predator Helios 300, Acer Nitro 5 price

Acer Predator Triton 300 (PT315-53) की कीमत $1,699 (लगभग 1,24,800 रुपये)/ EUR 1,499 (लगभग 1,33,900 रुपये) से शुरू होती है। यूएस में ये लैपटॉप जुलाई महीने में सेल होना शुरू हो जाएंगे। जबकि यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका  (EMEA) क्षेत्र में इनकी सेल जून महीने में शुरू हो जाएगी। Acer Nitro 5 (AN515-57) 15 इंच मॉडल की कीमत  $1,099 (लगभग 80,700 रुपये)/ EUR 999 (लगभग 89,300 रुपये) है। वहीं 17 इंच के Acer Nitro 5 (AN517-54) की कीमत $1,299 (लगभग 95,400 रुपये)/ EUR 1,299 (लगभग 1,16,100 रुपये) है। दोनों मॉडल यूएस, EMEA, और चीन में जून से सेल होना शुरू हो जाएंगे। मगर Acer Predator Helios 300 की कीमत और उपलब्धता की घोषणा होना अभी बाकी है।
Advertisement
 

Acer Predator Triton 300 (PT315-53) specifications

Acer Predator Triton 300 (PT315-53) में मेटल की चेसीस दी गई है। इसमें 165Hz की QHD और 360Hz की फुल एचडी डिस्पले की ऑप्शन है। दोनों का ही स्क्रीन साइज 15.6 इंच है। यह 19.9 एमएम  मोटाई के साथ आता है। इसमें कंपनी का 5वीं जेनरेशन का AeroBlade 3D फैन है जिससे कि यह रेगुलर प्लास्टिक फैन की तुलना में 55 प्रतिशत अधिक वायुबहाव देता है। गेमर्स के लिए परफॉर्मेंस के बढाने के लिए इसमें 4-zone RGB कीबोर्ड दिया गया है। साथ ही रंगीन WASD और ऐरो की-कैप्स भी दी गई हैं। इसमें DTS X:Ultra ऑडियो है जो कि हे़डफोन और स्पीकर के द्वारा 360 डिग्री की सर्राउंड साउंड देता है।

Acer ने इनके अंदर 4.6GHz की अधिकतम क्लॉक स्पीड के साथ 11th-generation Intel Core H-series प्रोसेसर दिया है। साथ ही  NVIDIA GeForce RTX 3080 सीरीज के लैपटॉप GPU भी हैं। इसमें 32 जीबी तक DDR4 RAM दी गई है। इस मशीन में Intel Killer E2600G Ethernet, Intel Killer Wi-Fi 6 AX1650i, और लैस लेटेन्सी के लिए Control Center 2.0 भी है। इसमें I/O ऑप्शन रेंज है जिसमें HDMI 2.1, USB 3.2 Gen 1 पोर्ट्स की एक पेअर, एक USB 3.2 Gen 2 पोर्ट, Mini DisplayPort 1.4, और एक USB Type-C (Thunderbolt 4) पोर्ट भी दिया गया है।
Advertisement
 

Acer Predator Helios 300 specifications

Acer Predator Helios 300 15.6 और 17 इंच के साइज में आता है। इसमें 360Hz फुलएचडी और 165Hz की क्यूएचडी डिस्पले के ऑप्शन हैं। इसमें 11th-generation Intel Core H-series प्रोसेसर के साथ ही Nvidia GeForce RTX 3070 GPU और 32GB की DDR4 RAM दी गई है। डिवाइस में Acer का 5th-generation AeroBlade 3D फैन दिया गया है। वहीं इसके 17 इंच के मॉडल में Vortex Flow Design है जो कि CPU और GPU के साथ ही चेसिस के तापमान को भी कम बनाए रखने के लिए एरोडायनेमिक फ्लो बनाता है।

Predator Triton 300 की तरह ही Acer Predator Helios 300 में भी गेमिंग कीबोर्ड दिया गया है। इसमें चार आरजीबी जोन हैं और WASD कीज में सी-थ्रॉ कन्केव शेप कैप दी गई हैं। इसमें भी Intel Killer E2600 इथरनेट कंट्रोलर, Intel Killer Wi-FI 6 AX1650i, और  कंट्रोल सेंटर 2.0 और DTS:X Ultra भी दिया गया है. मशीन में USB 3.2 पोर्ट्स, DisplayPort कार्यप्रणाली और पावर डिलीवरी के लिए सपोर्ट के साथ Thunderbolt 4 USB-C पोर्ट्स भी हैं। इसमें एक HDMI 2.1 पोर्ट भी दिया गया है। लैपटॉप में 2TB की HDD स्टोरेज है।
Advertisement
 

Acer Nitro 5 (AN515-57)/ (AN517-54) specifications

Acer Nitro 5 (AN515-57) में 15.6 इंच साइज जबकि Nitro 5 (AN517-54) में 17.3 इंच का साइज दिया गया है। दोनों ही वर्जन में 165Hz के रिफ्रेश रेट के साथ QHD IPS डिस्पले है। इसका रेस्पोन्स टाइम 3ms है और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 80 प्रतिशत है। लैपटॉप में 11th-generation Intel Core-H series प्रोसेसर के साथ ही Nvidia GeForce RTX 3070 सीरीज GPU और 32GB की DDR4 RAM दी गई है। इसमें M.2 PCIe/ SATA SSD स्लॉट के दो पेयर हैं जो कि  1TB Raid 0 SSD या 2TB HDD को सपोर्ट करते हैं।

कंपनी ने इसमें अपनी Coolboost तकनीक दी है जिसमें ड्यूल फैन हैं। कंपनी का दावा है कि ऑटो मोड की अपेक्षा इससे 10 प्रतिशत तक फैन को ज्यादा स्पीड मिलती है और 9 प्रतिशत तक CPU/ GPU की अधिक कूलिंग हो पाती है। इस लैपटॉप में NitroSense key दी गई हैं जो कि यूजर को सिस्टम की परफॉर्मेंस मापने और कूलिंग मोड सिलेक्ट करने का ऑप्शन देती हैं।
Advertisement
Acer Nitro 5 में four-zone कीबोर्ड और RGB lights हैं जिनका ट्रेवल 1.6mm का है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें RJ45, HDMI 2.1, USB 3.2 Gen 2, और दो USB 3.2 Gen 1 पोर्ट्स के साथ ही एक USB Type-C (Thunderbolt 4) पोर्ट दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  4. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  7. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  8. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  9. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.