Mi True Wireless Earphones 2C भारत में 15 अक्टूबर को होंगे लॉन्च

Mi True Wireless Earphones 2C को Flipkart पर 3,499 रुपये के साथ लिस्ट किया जा चुका है। हालांकि, लॉन्च कीमत इससे अलग हो सकती है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2020 11:52 IST
ख़ास बातें
  • Mi True Wireless Earphones 2C में मिलेंगे 14.2mm ड्राइवर्स
  • मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2सी में मिलेंगे डुअल माइक
  • मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2सी Flipkart पर कीमत के साथ लिस्ट हो चुके हैं

Mi True Wireless Earphones 2C में मिल सकती है 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ

Mi True Wireless Earphones 2C को भारत में 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। बता दें, इस दिन Flipkart Big Billion Days सेल की शुरुआत Plus ग्राहकों के लिए हो रही है। Xiaomi ने ईयरफोन की जानकारी देते हुए बताया है कि इन ईयरफोन्स में 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्राप्र होगी। मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स 2सी को Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है और यह ईयरफोन व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इन ईयरफोन्स को शाओमी Mi 10T 5G और Mi 10T Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च के साथ पेश करेगी।
 

Mi True Wireless Earphones 2C Price in India

Xiaomi ने ट्विटर के जरिए ऐलान किया है कि 15 अक्टूबर को Mi True Wireless Earphones 2C को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, शाओमी की वेबसाइट पर भी आगामी ईयरफोन लॉन्च की जानकारी दी गई है। इस दौरान मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2सी को फ्लिपकार्ट पर 3,499 रुपये के साथ लिस्ट किया जा चुका है। हालांकि, लॉन्च कीमत इससे अलग हो सकती है।
 

Mi True Wireless Earphones 2C specifications

मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2सी में 14.2mm ड्राइवर्स दिए जा सकते हैं। जैसे कि हमने बताया इन ईयरफोन्स में 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी और इस फुल चार्ज होने में 1.5 घंटे तक का समय लगेगा। इन ईयरफोन्स में नॉइस कैंसिलेशन और वॉयस कंट्रोल के लिए डुअल माइक दिया गया है। मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन 2सी ब्लूटूथ 5.0 के साथ आएंगे और यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही डिवाइस पर काम कर सकते हैं। इन ईयरफोन्स के एक बड्स का भार 4.7 ग्राम है और यह यूएसबी-टाइप सी चार्जिंग केस के साथ आते हैं।

कंपनी भारत में 15 अक्टूबर को Mi 10T 5G और Mi 10T Pro 5G स्मार्टफोन को भी लॉन्च कर रही है। यह दोनों ही फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी से लैस हो सकते हैं। दोनों ही फोन में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट होंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 144Hz refresh rate display
  • Very good performance
  • Quick face recognition
  • Good cameras
  • Bad
  • Lacks wireless charging, IP rating
  • Gets warm easily
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  6. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.