Xiaomi Mi Smart Water Purifier भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें

Mi Smart Water Purifier, Mi Motion Activated Night Light 2: Xiaomi ने भारत में मी स्मार्ट वाटर प्योरिफायर और मी मोशन एक्टिवेटेड नाइट लाइट 2 को लॉन्च कर दिया गया है। जानें दाम और फीचर्स।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 सितंबर 2019 17:38 IST
ख़ास बातें
  • Mi Smart Water Purifier Price in India है 11,999 रुपये
  • मी स्मार्ट वाटर प्यूरीफायर में है 7 लिटर का टैंक
  • Mi Motion Activated Night Light 2 Price in India है 500 रुपये

Mi Smart Water Purifier, Mi Motion Activated Night Light 2: मी स्मार्ट वाटर प्योरिफायर और मी मोशन एक्टिवेटेड नाइट लाइट 2 से उठा पर्दा

Mi Smart Water Purifier: Xiaomi ने भारत में मी स्मार्ट वाटर प्योरिफायर और Mi Motion Activated Night Light 2 को लॉन्च कर दिया है। मी स्मार्ट वाटर प्योरिफायर में ई-स्टेप प्योरिफिकेशन प्रोसेस, रियल-टाइम टीडीएस मॉनिटर है। मी मोशन एक्टिवेटेड नाइट लाइट 2 को 18 सितंबर दोपहर 12 बजे से 500 रुपये में क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। आइए अब आपको Mi Smart Water Purifier और Mi Motion Activated Night Light 2 की भारत में कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Mi Smart Water Purifier price in India, फीचर्स

मी स्मार्ट वाटर प्यूरीफायर की कीमत 11,999 रुपये तय की गई है। Mi Water Purifier की बिक्री 29 सितंबर दोपहर 12 बजे से Mi.com, मी होम के अलावा Flipkart पर होगी। कंप्लीट सेट के लिए फिल्टर कार्ट्रेज 3,997 रुपये में उपलब्ध होगा। इंडीविजुअल फिल्टर कार्ट्रेज को भी खरीदा जा सकता है। मी स्मार्ट वाटर प्यूरीफायर में फिल्टर रिप्लेसमेंट प्रोसेस आसान है। फिल्टर रिप्लेसमेंट के लिए ग्राहक को घर पर सर्विस एक्सपर्ट को बुलाने की भी जरूरत नहीं होगी। Xiaomi ने आसान DIY रिप्लेसमेंट प्रोसेस दिया है जिसकी मदद से कुछ ही सेकेंड में फिल्टर रिप्लेस हो जाता है।
Advertisement

पेंटा प्यूरीफिकेशन प्रोसेस की बात करें तो मी स्मार्ट वाटर प्यूरीफायर में तीन कार्ट्रेज हैं, पॉलीप्रोपाइलीन (पीपी) कॉटन फिल्टर और एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर, पोस्ट एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर और आरओ फिल्टर। पीपी कॉटन फिल्टर क्लोरीन, हानिकारक पदार्थ, गंध आदि को हटा देता है। सेकेंड आरओ फिल्टर हैवी मेटल, वायरस और बैक्टीरिया को हटाता है।

पोस्ट एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर गंध को हटाकर टेस्ट को बेहतर करने का काम करता है। फिल्ट्रेशन की पांचवी स्टेज 7 लिटर वाटर टैंक में शुरू होती है जो यूवी लैंप से लैस है। मी स्मार्ट वाटर प्यूरीफायर ने सभी जरूरी टेस्ट और IS (इंडियन स्टैंडर्ड) द्वारा बनाए नियमों को पास कर लिया है। मी स्मार्ट प्यूरीफायर में रियल-टाइम मॉनिटरिंग और दो बिल्ट-इन टीडीएस सेंसर के साथ आता है। इन सेंसर द्वारा एकत्रित डेटा को रियल-टाइम में मी होम ऐप पर पास किया जाता है।

Mi Motion Activated Night Light 2: मी मोशन एक्टिवेटेड नाइट लाइट 2 में है मोशन डिटेक्शन

Mi Motion Activated Night Light 2 price in India

जैसा कि हमने आपको बताया मी मोशन एक्टिवेटेड नाइट लाइट 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह बल्ट आईआर सेंसर और लाइट सेंसर से लैस है। Xiaomi ब्रांड का यह नया प्रोडक्ट 18 सितंबर दोपहर 12 बजे से क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.