Xiaomi ने लॉन्च किया प्लेट से भी पतला इंडक्शन कुकर, जानें कीमत

MIJIA Ultra-thin Induction Cooker की कीमत 499 yuan (लगभग 5,722 रुपये) है। डिवाइस की प्री-बुकिंग चीन में शुरू कर दी गई है। इच्छुक ग्राहक JD.com साइट से इसे बुक करा सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अगस्त 2021 13:10 IST
ख़ास बातें
  • MIJIA Ultra-thin Induction Cooker की प्री बुकिंग शुरू हो गई है
  • शाओमी मिजिया अल्ट्रा-थिन इंडक्शन कुकर में NFC ऐप सपोर्ट मौजूद है
  • इंडक्शन प्रीमियम कॉम्पेक्ट डिज़ाइन के साथ आया है
Xiaomi ने हाल ही में Mijia Induction Cooker की भारत लॉन्चिंग को टीज़ किया था। हालांकि, भारत से पहले कंपनी ने अपना नया MIJIA Ultra-thin Induction Cooker चीन में लॉन्च कर दिया है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि यह कंपनी द्वारा पेश किया गया अब-तक का सबसे बेस्ट इंडक्शन कुकर है। बता दें, Xiaomi Mijia Induction Cooker के दो वेरिएंट चीन में पहले से ही मौजूद हैं। बेस वेरिएंट का दाम 299 चीनी युआन (करीब 3,000 रुपये) है। लाइट वेरिएंट की कीमत 199 चीनी युआन है। हालांकि, लेटेस्ट इंडक्शन कुकर प्रीमियम कॉम्पेक्ट डिज़ाइन के साथ आया है, जो कि काफी पतला है।

MIJIA Ultra-thin Induction Cooker की कीमत 499 yuan (लगभग 5,722 रुपये) है। डिवाइस की प्री-बुकिंग चीन में शुरू कर दी गई है। इच्छुक ग्राहक JD.com साइट से इसे बुक करा सकते हैं।  
Advertisement

MIJIA Ultra-thin जैसे कि नाम से समझ आता है कि यह इंडक्शन कुकर बेहद पतला है। यह इंडक्शन कुकर 23mm पतला है, जो कि इसकी एक बड़ी खासियत है। कंपनी का कहना है कि यह इतना पतला है कि इस्तेमाल के बाद इस डिवाइस को प्लेट रैक में भी रखा जा सकता है। जिसकी पूरी बॉडी ब्लैक हीट-रसिस्टेंट पेंट से बनी है। कुकर में टेम्परेचर जांचने के लिए बीचोबीच और दाएं किनारे पर एक ओलेड नॉब दिया गया है।

इंडक्शन 100वॉट लो-पावर हीटिंग सपोर्ट के साथ आता है। फायरपावर को 99 अलग-अलग लेवल पर एडजस्ट किया जा सकता है। इन सब के अलावा इस डिवाइस में XiaoAI और NFC ऐप सपोर्ट  मौजूद है। इंडक्शन कुकर का डायमेंशन 350x 280x 23mm और भार 2.3 किलोग्राम है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.