28 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ Xiaomi ने लॉन्च किए FlipBuds Pro ईयरबड्स, जानें कीमत

FlipBuds Pro की कीमत CNY 799 (लगभग 9,100 रुपये) है और यह 21 मई से चीन में खरीद के लिए उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 मई 2021 12:43 IST
ख़ास बातें
  • ड्यूल स्मार्ट कनेक्शन फीचर से एक साथ दो डिवाइस से हो सकती हैं बड्स कनेक्ट
  • FlipBuds Pro में ANC का सपोर्ट भी दिया गया है
  • ANC के प्रयोग में रहते यह 22 घंटे तक का बैटरी बैकअप देती हैं

अन्य प्रीमियम TWS इयरबड्स की तरह FlipBuds Pro में भी ANC का सपोर्ट दिया गया है।

Xiaomi ने FlipBuds Pro ट्रू वायरलेस स्टीरिओ (TWS) इयरबड्स को चीन में गुरूवार के दिन लॉन्च कर दिया। ये नई इयरबड्स एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ आती हैं और इनमें प्रीमियम एयरपोड्स प्रो के जैसा डिजाइन है। FlipBuds Pro में ड्यूल ट्रांस्पेरेंसी मोड भी है जो म्यूजिक सुनने के दौरान भी आपको आपके आसपास हो रही गतिविधियों को सुनने में मदद करता है। शाओमी ने इनके अंदर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में ये 28 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकती हैं।
 

Xiaomi FlipBuds Pro price

FlipBuds Pro की कीमत CNY 799 (लगभग 9,100 रुपये) है और यह 21 मई से चीन में खरीद के लिए उपलब्ध होगी। वहीं ग्लोबल मार्केट के लिए इसके लॉन्च और कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement
 

Xiaomi FlipBuds Pro specifications

Xiaomi FlipBuds Pro में 11mm के सुपर डायनेमिक ड्राइवर हैं जिनमें कि 16 ओह्म का इम्पिडेंस है और ये गहरा साउंड एक्सपीरियंस देने के लिहाज से बनाए गए हैं। इनमें एडवांस नॉइस कैंसिलेशन के लिए तीन माइक्रोफोन भी दिए गए हैं। शाओमी ने इनके अंदर Qualcomm QCC5151 चिप का प्रयोग किया है जिससे कि यह इनबिल्ट माइक्रोफोन के जरिये साफ ऑडियो इनपुट दे सकती हैं।

अन्य प्रीमियम TWS इयरबड्स की तरह FlipBuds Pro में भी ANC का सपोर्ट दिया गया है। शाओमी का कहना है कि नॉइस कम करने के लिए इसमें एक स्वतंत्र चिप डाली गई है जो कि 40 डीबी तक का अधिकतम नॉइस रिडक्शन कर सकती है। कंपनी का दावा है कि यह 99 प्रतिशत तक बैकग्राउंड नॉइस को रोक सकती है। इसमें तीन अलग अलग नॉइस रिडक्शन मोड दिए गए हैं- डेली मोड, ऑफिस मोड और एअर ट्रेवल मोड। Daily Mode बाहर के शोर को कानों तक आने से रोकता है जैसे कि गाड़ियों का शोर, इंसानों के बीच की वार्तालाप का शोर आदि। वहीं Office Mode कुछ हल्के शोर जैसे कि कम्प्यूटर मशीन का शोर या फिर ए.सी. मोटर के चलने का शोर आदि। इसका Air travel Mode एअरक्राफ्ट की अत्यधिक तेज ध्वनि को रोकने के साथ ही कान में दाब को मेंटेन करने के दौरान लो-फ्रीक्वेंसी ऑडियो को काफी हद तक कम कर देता है।
Advertisement

FlipBuds Pro में गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी भी दी गई है। इसमें ड्यूल स्मार्ट कनेक्शन फीचर है जो कि इयरबड्स को एक ही समय में दो डिवाइस जैसे कि स्मार्टफोन और लैपटॉप दोनों से ही कनेक्ट कर सकती है। यह फीचर तब लाभदायक साबित होती है जब आप लैपटॉप में म्यूजिक या मूवी का मजा लेते समय फोन पर कॉल अटेंड करना चाहें। ऐसे में आपको अपने कानों से इन इयरबड्स को निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

कनेक्टिविटी के लिए इनमें Bluetooth लो एनर्जी के साथ ही Bluetooth v5.2, HFP, A2DP, AVRCP और SPP का सपोर्ट है। इसमें आपको Qualcomm AptX Adaptive डायनेमिक कोडेक प्रोटोकॉल का सपोर्ट भी मिलता है।
Advertisement

FlipBuds Pro में पारंपरिक इन-इयर डिजाइन दिया गया है और अंडाकार शेप का केस दिया गया है। शाओमी का कहना है कि कंपनी ने इसे 5 हजार टेस्ट और 10 हजार यूजर रिसर्च स्टडीज के बाद डिजाइन किया है। इसमें तीन तरह के साइज के इयरप्लग दिए गए हैं।
AirPods और अन्य TWS इयरबड्स की तरह आप इनमें टच फीचर के द्वारा म्यूजिक को कंट्रोल कर सकते हैं। इयरबड्स को लॉन्ग प्रेस करके आप इसमें ANC को सक्रिय या निष्क्रिय कर सकते हैं।
Advertisement

ANC का प्रयोग न होने की स्थिति में FlipBuds Pro 28 घंटे का बैटरी बैकअप देती हैं जबकि एएनसी के प्रयोग में रहते यह 22 घंटे तक का बैटरी बैकअप देती हैं। चार्जिंग केस के बिना इनमें 7 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है जिसके द्वारा पांच मिनट की चार्जिंग में ही 2 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक लिया जा सकता है। इनके चार्जिंग केस में Qi वारयलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.