Vivo TWS Neo Earbuds भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Vivo TWS Neo Earbuds की भारत में कीमत 5,990 रुपये है। यह आपको मूनलाइट व्हाइट और स्टाररी ब्लू कलर ऑप्शन में मिलेंगे। इसके अलावा ईयरबड्स का केस भी इन्हीं कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 16 जुलाई 2020 17:11 IST
ख़ास बातें
  • Vivo TWS Neo में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वी5.2 मौजूद है
  • वीवो ट्रू वायरलेस नियो ईयरबड्स दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा
  • Vivo ने ईयरबड्स की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है

Vivo TWS Neo की बैटरी 22 घंटे तक आपका साथ देगी

Vivo TWS Neo ट्रू वायरलेस ईयरबड्स भारत में लॉन्च कर दिए गए हैं। Vivo के यह ईयरबड्स Vivo X50 सीरीज़ के साथ ऑनलाइन इवेंट के दौरान लॉन्च किए गए हैं। वीवो ट्रू वायरलेस नियो में AirPods जैसे आउट ईयर डिज़ाइन फीचर किया गया है और यह 14.2mm डायनमिक ड्राइवर्स के साथ आते हैं। इसके अलावा ट्रू वायरलेस नियो में ब्लूटूथ वी5.2 और आईपी54 रेटिंग दी गई है जो कि वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। यह ईयरबड्स आपको दो कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। बता दें, पहले Vivo TWS Neo ईयरबड्स जून में चीन में लॉन्च किए गए थे।
 

Vivo TWS Neo price in India

वीवो ट्रू वायरलेस नियो ईयरबड्स की भारत में कीमत 5,990 रुपये है। यह आपको मूनलाइट व्हाइट और स्टारी ब्लू कलर ऑप्शन में मिलेंगे। इसके अलावा ईयरबड्स का केस भी इन्हीं कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फिलहाल, ईयरबड्स की उपलब्धता को जानकारी स्पष्ट नहीं की गई है।
Advertisement

Vivo TWS Neo ईयरबड्स को लॉन्च करके वीवो की टक्कर मार्केट में मौजूद Xiaomi के हाल ही में लॉन्च हुए Mi True Wireless Earphones 2 और Realme Buds Air Neo से होगी। भारत में इनकी कीमत क्रमशः 4,499 और 2,999 रुपये है।
 

Vivo TWS Neo specification, features

डिज़ाइन के मामले में वीवो ट्रू वायरलेस नियो ईयरबड्स Apple AirPods की तरह लगते हैं। इस ईयरबड्स में बड़े 14.2mm डायनमिक ड्राइवर्स के साथ कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वी5.2 फीचर किया गया है। इसके अलावा यह Qualcomm aptX ब्लूटूथ कोडेक और वीवो के इन-हाउस DeepX स्टीरियो साउंड इफेक्ट को सपोर्ट करते हैं। यह ऑडियो इनहांसमेंट फीचर फिलहाल चुनिंदा वीवो फोन में ही उपलब्ध है।
Advertisement

इसके साथ ही इसमें गूगल असिस्टेंट क्षमता और "Find My TWS Neo" डिवाइस लोकेटर फीचर भी मौजूद है। बैटरी के मामले में वीवो का दावा है कि वीवो ट्रू वायरलेस नियो AAC encoding और 50 प्रतिशत वॉल्यूम के साथ 5.5. घंटे तक काम करते हैं, वहीं aptX कोडेक के साथ यह 4.2 घंटे आपका साथ देते हैं।

चार्जिंग केस के साथ, बैटरी 22 घंटे तक आपका साथ देती है। इसके अलावा, वीवो ट्रू वायरलेस नियो ईयरबड्स केस चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। जैसा कि हमने बताया वीवो ट्रू वायरलेस नियो ईयरबड्स आईपी54 रेटेड हैं जो कि वाटर और डस्ट रसिस्टेंट हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.