TCL ने भारत में लॉन्च किया नया साउंडबार, वायरलेस सबवूफर से है लैस

TCL TS3015 साउंडबार कंपनी द्वारा भारत में लॉन्च किया पहला ऑडियो प्रोडक्ट है, जिसकी कीमत 8,999 रुपये है

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2020 17:41 IST
ख़ास बातें
  • TCL TS3015 Soundbar में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5 विकल्प मौजूद है
  • टीसीएल टीएस3015 साउंडबार 180 वॉट साउंड आउटपुट प्रदान करता है
  • वायरलेस सबवूफर को आसानी से कहीं भी रखा जा सकता है

TCL TS3015 साउंडबार Amazon और Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध है

TCL TS3015 साउंडबार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी कीमत 8,999 रुपये तय की गई है। TCL का यह नया 2.1 चैनल साउंडबार Amazon और Flipkart पर उपलब्ध है और इसमें विभिन्न वायरलेस और वायर्ड कनेक्टिविटी मैथड के साथ वायरलेस सबवूफर भी मौजूद हैं। यह टीसीएल कंपनी का भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया पहला ऑडियो प्रोडक्ट है, जिसके साथ कंपनी ने अपने प्रोडक्ट रेंज में विस्तार किया है। इससे पहले कंपनी भारत में टीवी और एयर कंडिशनर जैसे प्रोडक्ट रेंज पेश करती आई है। हाल ही में टीसीएल ने भारत में  QLED और LED TV की नई रेंज पेश की थी, जिसमे लोकप्रिय C715 रेंज भी शामिल है।
 

TCL TS3015 Soundbar price and availability

टीसीएल टीएस3015 साउंडबार कंपनी द्वारा भारत में लॉन्च किया पहला ऑडियो प्रोडक्ट है, जिसकी कीमत 8,999 रुपये है। जैसे कि हमने बताया खरीद के लिए TCL TS3015 साउंडबार Amazon और Flipkart पर उपलब्ध हो चुका और यह मार्केट में मौजूद किफायती विकल्प के ब्रांड जैसे Blaupunkt, Xiaomi और Philips के साथ स्थित होगा। हालांकि, इसकी कीमत Mi Soundbar से ज्यादा है, लेकिन टीसीएल टीएस3015 साउंडबार में वायरलेस सबवूफर के साथ एक प्लस प्वाइंट शामिल है जो कि 10,000 रुपये से कम कीमत में प्राप्त होगा। ज्यादातर ब्रांड यह ऑफर नहीं करते।
Advertisement
 

TCL TS3015 Soundbar specifications and features

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो TCL TS3015 प्रभावित कीमत के साथ 2.1 चैनल सिस्टम के जरिए 180 वॉट साउंड आउटपुट प्रदान करता है। प्रमुख बार स्पीकर में दो ऑडियो चैनल्स दिए गए हैं, जबकि सबवूफर लो-एंड फ्रीक्वैंसी को हैंडल करता है। वायरलेस सबवूफर का एक फायदा यह भी है कि यह स्पीकर बार से उचित दूरी पर कहीं भी आसानी से रखा जा सकता है। हालांकि, आपको निश्चित तौर पर वायरलेस सबवूफर को बिजली देने के लिए प्लग करना होगा।

TCL TS3015 साउंडबार मल्टीपल कनेक्टिविटी विकल्प को सपोर्ट करता है, जिसमें ब्लूटूथ 5, एचडीएमआई एआरसी, ऑप्टिकल और 3.5mm जैक शामिल है। टीसीएल का कहना है कि यह साउंडबार आसानी से टीवी के साथ फिट हो जाता है, लेकिन इसमें कई कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं जिसका मतलब यह है कि आप TS3015 का इस्तेमाल टीवी, टैबलेट्स और स्मार्टफोन के साथ भी कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  2. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  3. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  4. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  5. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  10. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.