यूके में यहां विंटेज (एतिहासिक) कारों को बनाया जा रहा है इलेक्ट्रिक

London Electric Cars नाम का एक स्टार्टअप विंटेज कारों यानी अपने जमाने की पुरानी कारों को लैंडफिल में डंप होने से बचाने के लिए उन्हें इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदलने का काम कर रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 सितंबर 2021 11:41 IST
ख़ास बातें
  • 2017 में यह स्टार्टअप लॉन्च किया iगया था।
  • UK में 2030 तक कुल कारों में से लगभग 46 प्रतिशत को इलेक्ट्रिक होना होगा।
  • यह टीम कारों के ओरिजनल फिक्स्चर और फिटिंग को भी बचाने की कोशिश करती है।

कार को तब्दील करने की कीमत GBP 25,000 (लगभग 25.3 लाख रुपये) से शुरू होती है।

London Electric Cars नाम का एक स्टार्टअप विंटेज कारों यानी अपने जमाने की पुरानी कारों को लैंडफिल में डंप होने से बचाने के लिए उन्हें इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदलने का काम कर रहा है। यूके सरकार की ग्रीन एनर्जी पॉलिसी के अनुसार, देश के पर्यावरण के लिए बनाए गए टारगेट को पूरा करने के लिए 2030 तक कुल कारों में से लगभग 46 प्रतिशत को इलेक्ट्रिक होना होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार मोटर चालकों को उनकी पुरानी कारों को डंप करने के लिए 2,000 GBP (लगभग 2.03 लाख रुपये) तक पहले से ही देने की पेशकश रही है। स्टार्टअप की बदौलत अब क्लासिक मोटरकार रखने वाले लोग अपने व्हीकल को प्रदूषण फैलाने से बचा सकते हैं और उनको इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदलवाकर डंप होने से भी बचा सकते हैं। 

स्टार्टअप के संस्थापक मैथ्यू क्विटर ने अपने खुद के 1953 Morris Minor को इलेक्ट्रिक व्हीकल में बदलने के बाद 2017 में यह स्टार्टअप लॉन्च किया था। उन्होंने 9 प्रिज्म वाली लिथियम-आयन सेल के एक सेट के साथ फ्यूल इंजन को बदल दिया।
Advertisement
"मैंने देखा कि कैलिफ़ोर्निया में कंपनियां कारों को तब्दील कर रही थीं और उस समय यूके में ऐसा करने वाला कोई नहीं था," क्विटर ने Euronews Next को बताते हुए कहा।

फिलहाल London Electric Cars टीम में 10 इंजीनियर शामिल हैं जो पेट्रोल वाले इंजनों को क्लीन एनर्जी इंजन में बदल देते हैं। इंजीनियर पुराने वाहनों को Nissan Leaf और Tesla की बैटरी की मदद से जीरो एमिशन कारों में बदल देते हैं। वे 3डी प्रिंटर और लिथियम-आयन सेल के साथ काम करते हैं। हालांकि, क्विटर की टीम कारों के ओरिजनल फिक्स्चर और फिटिंग को बचाने की कोशिश करती है।
Advertisement

चूंकि विंटेज कारें पावर स्टीयरिंग और सैटेलाइट नेविगेशन जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस नहीं हैं, इसलिए इन कारों को तब्दील करने में कम मेहनत की आवश्यकता होती है। इसलिए, बदले जाने की लागत भी बहुत कम ही रहती है। 
एक कार को बदलने में टीम को छह महीने तक का समय लगता है। कार को तब्दील करने की कीमत GBP 25,000 (लगभग 25.3 लाख रुपये) से शुरू होती है।
Advertisement

कंपनी के लॉन्च के बाद, यूके में कई दूसरी इलेक्ट्रिक व्हीकल कन्वर्जन कंपनियां उभरीं। मगर Quitter के अनुसार, London Electric Cars अलग है क्योंकि यह इस सुविधा को बड़े पैमाने पर बाजार में लाने की कोशिश करती है। उनके पास कन्वर्जन किट भी हैं जिन्हें कार मालिकों को भेजा जा सकता है। कंपनी कम समय में कार को कन्वर्ट करने की भी कोशिश कर रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.