Realme Buds Air Neo लॉन्च हुआ भारत में, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Realme Buds Air Neo में 13 एमएम ड्राइवर के साथ एलसीपी मल्टी-लेयर दी गई है। बड्स एयर नियो इन्हैंस बेस एक्सपीरियंस के लिए डायनामिक बेस बूस्ट सॉल्यूशन दिया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 मई 2020 15:41 IST
ख़ास बातें
  • Realme Buds Air Neo की सेल हुई शुरू
  • रियलमी बड्स एयर नियो R1 चिपसेट से लैस है
  • ईयरबड्स में मौजूद है ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी

IPX4 सर्टिफाइड है Realme Buds Air Neo

Realme Buds Air Neo कंपनी के नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स के तौर पर भारत में लॉन्च हो गए हैं। रियलमी बड्स एयर नियो ईयरफोन का डिज़ाइन बिल्कुल AirPods की तरह है। वहीं, रियलमी बड्स एयर नियो में पिछले साल लॉन्च हुए Buds Air की तुलना में कई अपग्रेड दिए गए हैं। नए ईयरबड्स में 13 एमएम ड्राइवर्स दिए गए हैं, वहीं बड्स एयर में 12 एमएम साउंड यूनिट्स उपलब्ध थे। इसके अलावा आपको इसमें फास्टर लेटेंसी रेट मिलेगा। रियलमी बड्स एयर नियो आईपीएक्स4 सर्टिफाइड बिल्ड के साथ आता है, जो कि वाटर रसिस्टेंट डिज़ाइन है।
 

Realme Buds Air Neo price in India, availability details

रियलमी बड्स एयर नियो की कीमत भारत में 2,999 रुपये है। यह आपको पॉप व्हाइट, पंक ग्रीन और रॉक रेड कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इन ईयरबड्स की सेल Flipkart और Realme.com पर आयोजित की जा रही है। Realme ने इसे 'Hate-to-Wait' सेल का नाम दिया है, जिसमें पॉप व्हाइट वेरिएंट मिलेगा। जल्द ही इस ईयरबड्स को ऑफलाइन उपलब्ध कराने जाने की योजना है।

याद दिला दें, Realme Buds Air भारत में 3,999 रुपये के साथ लॉन्च हुआ था।
 

Realme Buds Air Neo specifications, features

रियलमी बड्स एयर नियो R1 चिपसेट से लैस है, जो Realme Buds Air का भी हिस्सा था। यह चिपसेट वायरलेस ऑडियो एक्सपीरियंस के साथ लो लेटेंसी मोड पर लेटेंसी रेट 119.2एमएस देता है। बता दें, पिछले साल लॉन्च हुए बड्स का लेटेंसी रेट 243.8एमएस था, जो कि गेम मोड के दौरान 119.3एमएस पर आता है।

रियलमी बड्स एयर नियो में 13 एमएम ड्राइवर के साथ एलसीपी मल्टी-लेयर दी गई है। बड्स एयर नियो इन्हैंस बेस एक्सपीरियंस के लिए डायनामिक बेस बूस्ट सॉल्यूशन दिया गया है। इसके अलावा यह ईयरबड्स ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें गूगल फास्ट पेयर प्रोटोकॉल का भी सपोर्ट मौजूद है। वहीं, ईयरबड्स का केस कवर खुलता है, तो यह अपने आप ही पैयर के लिए एक्टिवेट हो जाते हैं।

रियलमी बड्स एयर नियो टच कंट्रोल के साथ आते हैं। इसका मतलब है कि इयरबड्स पर डबल टैप करने से म्यूज़िक प्ले व पॉज़ हो जाता है। ट्रिपल टैप करने से अगला म्यूज़िक प्ले हो जाता है। इसके अलावा इयरबड्स में नॉयज़ कैंसिलेशन के लिए माइक्रोफोन भी दिया गया है।
Advertisement
 

बैटरी की बात करें, तो रियलमी बड्स एयर नियो को लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर लगातार तीन घंटे का प्लेबैक देता है। वहीं, चार्जिंग केस के साथ 17 घंटे का प्लेबैक बैटरी लाइफ मिलती है। केस में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। इसके विपरीत रियलमी बड्स एयर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आया था।

दोनों में से हर बड्स का भार 4.1 ग्राम है। चार्जिंग केस का वज़न 20.5 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने फिर बढ़ाया यूजर्स का खर्च! कई सस्ते प्लान हुए बंद, कुछ के बेनिफिट्स भी घटे
  2. Realme 16x 5G हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. टेक्नोलॉजी की उड़ान, ड्रोन बन गया पोस्टमैन! असम में शुरू हुई ड्रोन वाली हाईटेक डाक सर्विस
  4. Vivo S2 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. 8000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 5G की सेल हुई लाइव, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  6. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  7. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  8. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  9. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  10. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.