Boat Airdopes 131 ट्रू वायरलेस ईयरफोन 1,299 रुपये में लॉन्च, जानें खूबियां

Boat Airdopes 131 true wireless earphones की सेल भारत में 22 अगस्त से शुरू होगी, जो कि खरीद के लिए तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, ब्लैक, ब्लू और पिंक।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 21 अगस्त 2020 13:38 IST
ख़ास बातें
  • Boat Airdopes 131 की सेल 22 अगस्त से शुरू होगी
  • बोट एयरडोप्स 131 ट्रू वायरलेस ईयरफोन में फीचर की गई है टाइप-सी चार्जिंग
  • हाल ही में लॉन्च हुए Boat Airdopes 441 की कीमत 2,499 रुपये है

Boat Airdopes 131 डिज़ाइन के मामले में OnePlus Buds की याद दिलाते हैं

Boat Airdopes 131 true wireless earphones भारत में लॉन्च कर दिए गए हैं, जिनकी कीम 1,299 रुपये है। भारतीय किफायती ऑडियो ब्रांड Boat के यह लेटेस्ट ट्रू वायरलेस ईयरफोन हैं, जो कि विभिन्न पर्सनल ऑडियो प्रोडक्ट्स भारत में बेचता है, जिसमें वायर्ड और वायरलेस हेडफोन, ट्रू वायरलेस इयरफोन, वायरलेस स्पीकर, साउंडबार और काफी कुछ शामिल हैं। बोट एयरडोप्स 131 ट्रू वायरलेस ईयरफोन की सेल भारत में 22 अगस्त से शुरू होगी, जो कि खरीद के लिए तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, ब्लैक, ब्लू और पिंक।
 

Boat Airdopes 131 price, availability, competition

बोट एयरडोप्स 131 ट्रू वायरलेस ईयरफोन की कीमत भारत में 1,299 रुपये है, जो कि Flipkart के माध्यम से खरीदा जा सकेगा। लेटेस्ट Boat Airdopes 131 हाल ही में लॉन्च हुए कई ईयरफोन्स को टक्कर देने की काबिलियत रखता है, जिसकी लिस्ट में 1,799 रुपये की कीमत वाला Redmi Earbuds S और 1,999 रुपये की कीमत वाला Realme Buds Q है। उम्मीद की जा सकती है कि किफायती ईयरफोन की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए बोट के लेटेस्ट इयरफोन बेहतर विकल्प होंगे, इसके अलावा अधिक आरामदायक आउटर-ईयर फिट की तलाश करने वाले ग्राहकों को भी इस हेडसेट में रूचि हो सकती है।

हालांकि, किफायती ईयरफोन विकल्प के बीच में बोट एयरडोप्स 131 Truke Fit Pro की तुलना में अधिक महंगा है, जिसकी कीमत 999 रुपये है। वहीं, इसमें आपको यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग विकल्प भी मिलता है। बोट ने Airdopes 441 भी लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 2,499 रुपये है, जो कि IPX6 वाटर रसिस्टेंस और बेहतर बैटरी लाइफ के साथ आता है।
 

Boat Airdopes 131 specifications and features

बोट के किफायती ट्रू वायरलेस ईयरफोन के बीच Airdopes 131 यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग के साथ आते हैं। इसके अलावा दावा किया गया है कि यह ईयरफोन 3 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं, वहीं ईयरफोन केस के साथ 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। वहीं, इन ईयरफोन में आपको ‘Insta Wake-n-Pair' फीचर भी प्राप्त होगा, जिसके द्वारा यह चार्जिंग केस को खोलते ही ईयरबड्स पुराने पेयर्ड स्मार्टफोन से तुरंत ही कनेक्ट हो जाते हैं।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ 5.0 प्राप्त होगा और इसमें वॉयस असिस्टेंट फंक्शन सपोर्ट भी दिया गया है। बोट एयरडोप्स 131 में 13mm डायनेमिक ड्राइवर्स और आउटर-ईयर फिट दिया गया है। डिज़ाइन के मामले में बोट एययरडोप्स 131 हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Buds की याद दिलाते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.