Ola S1, Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल आज से, जानें सभी खास बातें

Ola कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 और Ola S1 Pro आज पहली बार सेल पर जा रहे हैं। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को 15 अगस्त को लॉन्च किया गया था और ये 8.5kW की पीक पावर के साथ आते हैं।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 15 सितंबर 2021 17:48 IST
ख़ास बातें
  • इच्छुक ग्राहक 20 हजार रुपये एडवांस में देकर स्कूटर खरीद सकते हैं।
  • ओला एस1 और ओला एस1 प्रो को दो बैटरी कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया गया है।
  • Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटरों में कई सेफ्टी फीचर्स दी गई हैं।

Ola S1, Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में 15 अगस्त को लॉन्च किए गए थे।

Ola कंपनी के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 और Ola S1 Pro आज पहली बार सेल पर जा रहे हैं। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को 15 अगस्त को लॉन्च किया गया था और ये 8.5kW की पीक पावर के साथ आते हैं। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में दो बैटरी कॉन्फ़िगरेशन दी गई हैं- vanilla Ola S1 पर 2.98kWh बैटरी और Ola S1 Pro पर 3.97kWh बैटरी। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी अक्टूबर महीने में शुरू होने की बात कही जा रही है। दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है।
 

Ola S1, Ola S1 Pro price in India, availability

Ola द्वारा नए लॉन्च किए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 और Ola S1 Pro को आज, 15 सितंबर सुबह 8 बजे से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट के जरिए विस्तार से बताया है कि स्कूटर को कैसे खरीदा जा सकता है। वनीला Ola S1 को 99,999 रुपये में एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है। जबकि Ola S1 Pro को 1,29,999 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इन दोनों कीमतों को प्रत्येक राज्य में प्राप्त सब्सिडी वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल के बिना लिस्ट किया गया है।
Advertisement

स्कूटर खरीदने के लिए कंपनी वेबसाइट के पर्चेज पोर्टल पर इच्छुक ग्राहकों को 20 हजार रुपये एडवांस में देना होगा। वहीं बची हुई पेमेंट को उनके Ola S1 या Ola S1 Pro की डिलीवरी से पहले देना होगा। ब्लॉग में यह भी बताया गया है कि डिलीवरी अक्टूबर में शुरू होगी। मगर अभी तक किसी तारीख की पुष्टि नहीं हुई है।
 

Ola S1, Ola S1 Pro specifications, features

ओला एस1 और ओला एस1 प्रो को दो कॉन्फ़िगरेशन में लॉन्च किया गया था - वेनिला ओला एस 1 पर 2.98 किलोवाट बैटरी और ओला एस 1 प्रो पर 3.97 किलोवाट बैटरी है। Ola S1 के लिए दावा किया गया है कि इसकी रेंज 121 किमी है और टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है। दूसरी ओर, Ola S1 Pro में 181 किमी की रेंज बताई गई है और टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है। वैनिला ओला एस1 में नॉर्मल और स्पोर्ट्स नामक दो राइडिंग मोड्स मिलते हैं जबकि ओला एस1 प्रो में नॉर्मल, स्पोर्ट्स और हाइपर राइडिंग मोड मिलते हैं।
Advertisement
इनमें कई माइक्रोफोन के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, AI स्पीच रिकग्निशन एल्गोरिथम भी मिलता है, और Ola Electric के MoveOS पर चलता है। Ola S1 और Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटरों में सुरक्षा सुविधाओं का भी पिटारा मिलता है जिसमें एक एंटी-थेफ्ट सिस्टम, जियो-फेंसिंग और एक फ्लेम-रिटार्डेंट बैटरी शामिल है जो पानी और धूल प्रतिरोधी भी है।
 

Ola S1, Ola S1 Pro competition

ओला इलेक्टिक स्कूटरों को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। इसका मुकाबला Ather 450X, Simple One, TVS iQube, और Bajaj Chetak से है। इन सभी पांच इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से Simple One एक बार चार्ज करने पर 236 किमी की दावा की गई सबसे लंबी रेंज के साथ आता है। इसके विपरीत, TVS iQube की एक बार चार्ज करने पर 75 किमी की रेंज है जो इन पांचों में सबसे कम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.