बिना एड्रेस प्रूफ ऐसे अपडेट करें अपने Aadhaar Card का एड्रेस

Aadhaar Card में यदि पता अपडेट करना चाहते हैं लेकिन आपके पास कोई डॉक्यूमेंट प्रूफ नहीं है तो आपको क्या करना है, आज हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अगस्त 2019 18:07 IST

बिना एड्रेस प्रूफ ऐसे अपडेट करें अपने Aadhaar Card का एड्रेस

Aadhaar Card में यदि पता अपडेट करना चाहते हैं लेकिन आपके पास कोई डॉक्यूमेंट प्रूफ नहीं है तो आपको क्या करना है, आज हम अपने इस लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे। UIDAI ने कुछ समय पूर्व घोषणा की थी कि यदि आपके नाम से कोई डॉक्यूमेंट प्रूफ नहीं है तो भी आधार कार्ड में एड्रेस को अपडेट किया जा सकता है। पता अपडेट करने के लिए एड्रेस वेलिडेशन लेटर की जरूरत होगी। इसके लिए ऑनलाइन रिक्वेस्ट दर्ज करनी होगी और फिर एड्रेस वेरिफायर की मदद से यह संभव है।

यह सर्विस विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्होंने हाल ही में अपना घर बदला है। यदि आप अपने नए घर का पता आधार कार्ड में अपडेट करन चाहते हैं तो इस सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है।
 


कौन हो सकता है एड्रेस वेरिफायर?
Advertisement
एड्रेस वेरिफायर परिवार का सदस्य, दोस्त, रिश्तेदार, मकान मालिक कोई भी ऐसा व्यक्ति हो सकता है जो आपको अपने पते का इस्तेमाल प्रूफ के रूप में करने दे। यदि आप निम्नलिखित आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, तो पता केवल अपडेट हो सकता है:

1) रेजिडेंट और एड्रेस वेरिफायर दोनों के मोबाइल नंबर अपने संबंधित आधार में पंजीकृत होने चाहिए।
Advertisement
2) रेजिडेंट और एड्रेस वेरिफायर दोनों को वन-टाइम-पासवर्ड (OTP) की जरूरत होगी।
3) इसके बाद आपके रजिस्टर नंबर पर ओटीपी आएगा, ओटीपी दर्ज कर लॉग-इन करें।
4) लॉग-इन करने के बाद आपको शेयर वेरिफायर डिटेल का विकल्प मिलेगा। यहां आपको एड्रेस वेरिफायर का आधार नंबर दर्ज करना होगा।
Advertisement
5) वेरिफायर को एसएमएस के जरिए उनके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर लिंक मिलेगा। इसके बाद वेरिफायर लिंक पर क्लिक करेगा और फिर उन्हें वेरिफिकेशन के लिए एक दूसरा ओटीपी का मैसेज प्राप्त होगा। ओटीपी, कैप्चा डालकर वेरिफाई करें।
6) वेरिफाई होने के बाद आपको एसएमएस के जरिए सर्विस रिक्वेस्ट नंबर प्राप्त होगा। इसके बाद आप रिक्वेस्ट नंबर डालकर लॉग-इन करें, एड्रेस को प्रीव्यू करें, लोकल भाषा को एडिट करें (यदि जरूर लगे तो) और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
7) इसके बाद आपको एक लेटर मिलेगा, सिक्रेट कोड के साथ एड्रेस वैलिडेशन लेटर वेरिफायर के पते पर पोस्ट किया जाएगा।
Advertisement
8) इसके बाद एक बार फिर UIDAI की वेबसाइट पर जाकर Proceed to Update Address लिंक पर क्लिक कीजिए। इसके बाद आधार डालकर लॉग-इन करें और फिर Update Address via Secret Code पर क्लिक करें, यहां आपको सिक्रेट कोड दर्ज करना होगा। नए एड्रेस को देख लें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.