Gunjan Saxena: The Kargil Girl होगी Netflix पर रिलीज़, जाह्नवी कपूर हैं मुख्य किरदार में

Gunjan Saxena: The Kargil Girl फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की जाएगी, इसकी घोषणा वीडियो के जरिए की गई है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 9 जून 2020 14:27 IST
ख़ास बातें
  • Gunjan Saxena: The Kargil Girl की रिलीज़ तारीख अभी सामने नहीं आई
  • गुलाबो-सिताबो होगी Amazon Prime Video पर रिलीज़
  • जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में धड़क से की थी करियर की शुरुआत

Gunjan Saxena और Janhvi Kapoor

जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म Gunjan Saxena: The Kargil Girl को लेकर आज मंगलवार को बड़ा ऐलान किया गया है। दरअसल, यह फिल्म Netflix पर रिलीज़ की जाएगी। जी हां, कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते एक के बाद एक बड़ी फिल्में OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जा रही हैं। हाल ही में आयुष्मान खुराना व अमिताभ बच्चन अभिनित फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' को लेकर ऐलान किया गया था, कि यह फिल्म Amazon Prime Video पर रिलीज़ की जाएगी। गुलाबो-सिताबो के बाद अब 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' को भी थिएटर्स में रिलीज़ न करके नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा। हालांकि, रिलीज़ डेट पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।

Gunjan Saxena: The Kargil Girl फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ की जाएगी, इसकी घोषणा वीडियो के जरिए की गई है। इस वीडियो में असल गुंजन सक्सेना की तस्वीरें और उनकी जिंदगी के प्रेरणादायी पहलुओं को जाह्नवी कपूर की आवाज़ में नरेट किया गया है, जिसमें वह कहती हैं "गुंजन सक्सेना... लखनऊ शहर की छोटी-सी लड़की, जिसका एक बहुत बड़ा सपना था, बड़ी होकर पायलट बनने का सपना। लेकिन जो दुनिया यह सोचती थी जो लड़कियां गाड़ियां नहीं चला पाती, क्या वो गुंजन को प्लेन उड़ाने देती...."
 

Gunjan Saxena: The Kargil Girl  फाइटर पायलट गुंजन सक्सेना की बायॉपिक है, जिसमें जाह्नवी कपूर, गुंजन सक्सेना का किरदार निभा रही हैं। जाह्नवी कपूर के अलावा इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी (मिर्जापुर) गुंजन सक्सेना के पिता का किरदार निभा रहे हैं। अंगद बेदी उनके भाई का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा मानव विज और आयशा रज़ा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है, जो कि इससे पहले 'लस्ट स्टोरीज' के असोसिएट डायरेक्टर रह चुके हैं। यह उनकी डायरेक्टर के तौर पर पहली फिल्म होगी। वहीं, करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और ज़ी स्टूडियो बैनर तले इस फिल्म का निर्माण हुआ है।
Advertisement

गौरतलब है कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते महीनों से थिएटर्स पर ताला लगा हुआ है, जिसके कारण फिल्म इंडस्ट्री को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कई बड़ी फिल्में थिएटर्स बंद होने की वजह से रिलीज़ नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में कई फिल्म निर्माताओं ने अपनी फिल्म को थिएटर्स की जगह OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ करने का निर्णय लिया है। हाल ही में ऐलान किया गया था कि अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' को Amazon Prime Video पर 12 जून को रिलीज़ किया जाएगा।
Advertisement

इसके अलावा बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की आगामी हॉरर-कॉमेडी 'Laxmmi Bomb' को लेकर भी कुछ ऐसे ही कयास लगाए जा रहे हैं, कि इस फिल्म को भी थिएटर्स की जगह न रिलीज़ करके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। दरअसल, लक्ष्मी बॉम्ब पहले 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से रिलीज़ को रद्द कर दिया गया। हालांकि, बीच-बीच में खबर आ रही हैं कि फिल्म के निर्माता इस फिल्म की रिलीज के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म कंपनियों से बात कर रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  8. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.