अब फेसबुक से करें खाना आर्डर और स्पा बुकिंग

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2016 10:14 IST
ख़ास बातें
  • फेसबुक के नए फ़ीचर से खाने का ऑर्डर बुक किया जा सकता है,
  • किसी स्थानीय स्पॉ में बुकिंग कराई जा सकती है
  • फेसबुक के इस फ़ीचर का नाम रिकमंडेशन है
फेसबुक ने गुरुवार को एक नया फीचर लांच किया जिससे खाने का ऑर्डर बुक किया जा सकता है, किसी स्थानीय स्पॉ में बुकिंग कराई जा सकती है, किसी उत्पाद की कीमत की जानकारी मांगी जा सकती है। यहां तक कि किसी नई जगह पर जाने पर मूवी टिकट के लिए दोस्तों से सलाह भी ली जा सकती है। अब अगर आप अमेरिका में है तो फेसबुक पर किसी स्थानीय सेवा या किसी स्थान के बारे में पोस्ट लिखें। इसके बाद आपको इस पोस्ट के लिए 'रिकमंडेशन' का विकल्प चुनना होगा।

अगर आप इस फीचर को चालू करते हैं तो आपके दोस्त आपकी पोस्ट पर कमेंट के साथ सलाह दे सकते हैं और यह सभी आपको एक जगह पर मिलेगी।
 

फेसबुक ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "हमने कई नए फीचर शुरू किए हैं। आपके आसपास नई चीजों की खोज के लिए, क्या करें या कहां जाएं का फैसला करने के लिए और स्थानीय व्यापार से आसानी से और तेजी से जुड़ने के लिए।"

यूज़र अब सीधे फेसबुक पेज से ही किसी रेस्तरां से खाना ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए डिलिवरीडॉटकॉम या स्लिक इस्तेमाल करने वाले किसी रेस्तरां के फेसबुक पेज पर जाकर ''स्टार्ट ऑर्डर'' पर क्लिक करना होगा।
Advertisement

कुछ स्थानीय व्यापार सेवाओं के फेसबुक पेज पर 'गेट कोट' का बटन है, इससे आप सेवाओं का विवरण भी मंगा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook Recommendations, Social, Apps, Internet
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.