इलेक्ट्रॉनिक्स की डिमांड घटने से Samsung के प्रॉफिट में 32 प्रतिशत की कमी

स्मार्टफोन्स, टेलीविजन और मेमोरी चिप्स बनाने वाली टॉप ग्लोबल कंपनी सैमसंग के तिमाही नतीजे से कंज्यूमर डिमांड में कमजोरी का बड़ा संकेत मिल रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2022 14:59 IST
ख़ास बातें
  • स्लोडाउन से इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज और मेमोरी चिप्स की डिमांड में कमी है
  • सैमसंग का तिमाही प्रॉफिट एनालिस्ट्स के अनुमान से लगभग 8.5 प्रतिशत कम है
  • कंपनी के शेयर का प्राइस इस वर्ष लगभग 30 प्रतिशत घटा है

सैमसंग के तिमाही नतीजे से कंज्यूमर डिमांड में कमजोरी का बड़ा संकेत मिल रहा है

बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में शामिल Samsung का जुलाई -सितंबर के दौरान प्रॉफिट लगभग 32 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, एनालिस्ट्स को प्रॉफिट में इससे कम गिरावट का अनुमान था। स्लोडाउन से इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज और मेमोरी चिप्स की डिमांड में कमी आई है। एनालिस्ट्स का कहना है कि इन्फ्लेशन के बढ़ने, इंटरेस्ट रेट्स अधिक होने और यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का असर डिमांड पर पड़ रहा है।

स्मार्टफोन्स, टेलीविजन और मेमोरी चिप्स बनाने वाली टॉप ग्लोबल कंपनी सैमसंग के तिमाही नतीजे से कंज्यूमर डिमांड में कमजोरी का बड़ा संकेत मिल रहा है। Reuters  की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने तिमाही नतीजों की शुरुआती जानकारी में बताया कि उसका अनुमानित प्रॉफिट घटकर लगभग 10.8 लाख करोड़ KRW (लगभग 62,900 करोड़ रुपये ) का है। यह लगभग तीन वर्षों में कंपनी के तिमाही प्रॉफिट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर पहली गिरावट है। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट लगभग 15.8 लाख करोड़ KRW (लगभग 92,000 करोड़ रुपये) का था। कंपनी का तिमाही प्रॉफिट एनालिस्ट्स के अनुमान से लगभग 8.5 प्रतिशत कम है। 
Advertisement

कंपनियों और कंज्यूमर्स ने खर्च में कमी की है। स्मार्टफोन और पर्सनल कंप्यूटर बनाने वाली कंपनियां नई खरीद को रोक रही हैं और पुरानी इनवेंटरी का इस्तेमाल कर रही हैं। कंपनी के कुछ DRAM मेमोरी चिप्स के प्राइस में तीसरी तिमाही के दौरान लगभग 14 प्रतिशत की कमी हुई है। इन चिप्स का इस्तेमाल स्मार्टफोन्स और पर्सनल कंप्यूटर्स में किया जाता है। इसके अलावा डेटा स्टोरेज में लगने वाले NAND फ्लैश चिप्स के प्राइस आठ प्रतिशत तक घटे हैं। सैमसंग के शेयर का प्राइस इस वर्ष लगभग 30 प्रतिशत घटा है। कंपनी तिमाही नतीजे की घोषणा शुक्रवार को करेगी। 

पिछले महीने Samsung ने भारतीय मार्केट में नया फ्रेम टीवी लॉन्च किया है। यह सैमसंग के सबसे बड़े टीवी मॉडलों में शामिल है। नई सीरीज में कई स्क्रीन साइज शामिल हैं। कंपनी ने फेस्टिव सीजन के चलते कई शानदार ऑफर्स भी पेश किए हैं।  फ्रेम टीवी सबसे ज्यादा अपने बेजल के लिए पॉपुलर हैं। यह नॉर्मल टीवी की तरह दिखते हैं, लेकिन यूजर्स इसके ऊपर फ्रेम के तौर पर एक चौड़ा बेजल लगा सकते हैं, जिसके बाद यह एक पेंटिंग फ्रेम की तरह दिखता है। नई फ्रेम टीवी सीरीज 5 साइज में आती है, जिनमें 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच पैनल शामिल हैं। हाल ही में फेस्टिव सेल के दौरान कंपनी ने स्मार्टफोन्स की रिकॉर्ड बिक्री की थी। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electronics, chips, PC, Smartphone, Market, Profit, Sales, Results, Television, Samsung, Price

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  3. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  5. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  6. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  7. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  8. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  9. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  10. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.