बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन के लिए MediaTek Helio G96 और MediaTek Helio G88 4G प्रोसेसर हुए लॉन्च

MediaTek Helio G96 प्रोसेसर को 120 हर्ट्ज़ फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ पेयर किया जा सकता है, साथ ही इसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा और 4G LTE के साथ डुअल 4G SIM कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 जुलाई 2021 11:34 IST
ख़ास बातें
  • MediaTek Helio G88 में मिलेगा 64 मेगापिक्सल का कैमरा सपोर्ट
  • दोनों ही प्रोसेसर बजट से लेकर मिड-रेंज फोन में आ सकते हैं
  • MediaTek Helio G96 प्रोसेसर 4G LTE के साथ डुअल 4G SIM को सपोर्ट करता है
MediaTek Helio G96 और MediaTek Helio G88 प्रोसेसर को चिपमेकर द्वारा आगामी स्मार्टफोन्स के लिए पेश कर दिया गया है। मीडियाटेक हीलियो जी96 प्रोसेसर को 120 हर्ट्ज़ फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ पेयर किया जा सकता है, साथ ही इसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा और 4G LTE के साथ डुअल 4G SIM कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं, दूसरी ओर मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर की बात करें, तो यह फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा और 4G VoLTE को सपोर्ट करेगा। दोनों ही प्रोसेसर मीडियाटेक के HyperEngine 2.0 Lite गेम टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इन प्रोसेसर को बजट से लेकर मिड-रेंज सेगमेंट में आने वाले आने वाले आगामी Android फोन में देखा जा सकता है।

MediaTek Helio G96 प्रोसेसर की बात करें, तो यह 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले को फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन तक सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले को लेकर कहा गया है कि इसमें DDIC सप्लाई, C-phy या फिर D-phy इंटरफेस को लेकर कोई लिमिटेशन नहीं होगी और यह प्रोसेसर LCD और AMOLED दोनों डिस्प्ले को सपोर्ट करेगा। हीलियो जी96 में दो आर्म कॉर्टेक्स-ए76 सीपीयू ऑपरेटिंग 2.05GHz तक फीचर होगा। इसमें LPDDR4X मैमोरी और UFS 2.2 स्टोरेज मौजूद होगा। इसके अतिरिक्त इसमें ज्यादा से ज्यादा डिटेलिंग कैप्चर करने के लिए 108 मेगापिक्सल कैमरा, fast Cat-13 4G LTE WorldMode मॉडम इंटीग्रेशन, डुअल 4जी सिम और VoLTE व ViLTE सर्विस के साथ-साथ कंपनी की इंटेलिजेंट रिसोर्स मैनेजमेंट इंज़न और नेटवर्किंग इंजन का सपोर्ट प्राप्त होगा।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले रिफ्रेश रेट और ऑक्टा-कोर सीपीयू फीचर होगा जिसमें दो आर्म कॉर्टेक्स-ए75 सीपीयू ऑपरेटिंग 2.0GHz तक प्राप्त होगा। हीलियो जी88 में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, डुअल कैमरा बोकेह कैप्चर के लिए हार्डवेयर डेप्थ इंजन, कैमरा कंट्रोल यूनिट (सीपीयू), इलेक्ट्रोनिक इमेज स्टेब्लाइज़ेशन (ईआईएस) और रोलिंग शटर कम्पेशन (RSC) टेक्नोलॉजी सपोर्ट मिलेगा। हीलियो जी88 में वॉयस असिस्टेंट सर्विस के लिए वॉयस वेकअप इंटीग्रेशन के साथ आएगा।

यह दोनों ही प्रोसेसर में मीडियाटेक की HyperEngine 2.0 Lite गेम टेक्नोलॉजी मौजूद होगी, जिसको लेकर कहा गया है कि यह स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस देने के लिए CPU, GPU और memory को इंटेलिजेंटली मैनेज करेगी। इसको लेकर दावा किया गया है कि यह एफपीएस गेमिंग के दौरान पावर सेव कर बैटरी लाइफ को बढ़ा देता है। 
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MediaTek Helio G96, MediaTek Helio G88, MediaTek
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.