Infinix Smart 5 फोन भारत में 6000mAh बैटरी के साथ Rs 7,199 में लॉन्च, जानें फीचर्स

 Infinix Smart 5 इससे पहले लॉन्च हुए Infinix Smart 4 का अपग्रेडिड वेरिएंट है, जिसे पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
वीर अर्जुन सिंह, अपडेटेड: 11 फरवरी 2021 12:39 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 5 को Android 10 के साथ पेश किया गया है
  • फोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है
  • फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है

Infinix Smart 5 को भारत में 7,199 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।

Infinix Smart 5 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। फोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ ड्यूल रियर एआई कैमरा और 6,000mAh बैटरी दी गई है। Infinix Smart 5 इससे पहले लॉन्च हुए Infinix Smart 4 का अपग्रेडिड वेरिएंट है, जिसे पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। आपको बता दें कि Infinix Smart 5 को पहले ही पिछले साल 2020 अगस्त में ग्लोबली लॉन्च किया जा चुका है। अब इस स्मार्टफोन का इंडियन वेरिएंट पेश किया गया है। हम आपको यहां इस फोन के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्सस और अवेलेबिलिटी की जानकारी दे रहे हैं।
 


Infinix Smart 5 price, availability

Infinix Smart 5 को भारत में 7,199 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन में 2जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज है। इस फोन को Flipkart से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस फोन को 4 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। ये कलर ऑप्शन Aegean Blue, Morandi Green, Obsidian Black, और 6° Purple है। फोन को 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे Flipkart पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। 
Advertisement
 

Infinix Smart 5 Specifications


Infinix Smart 5 ड्यूल सिम (नैनो) 4G के साथ आता है। फोन में 6.82-inch HD+ डिस्प्ले के साथ ड्रॉप नॉच डिजाइन है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.66 पर्सेंट है। Infinix Smart 5 में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G25 SoC है जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 2.0GHz है। फोन एंड्रॉयड 10 बेस्ड XOS 7 UI पर ऑपरेट होता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में प्राइवेसी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक का फीचर है।

Infinix Smart 5 में 6,000mAh बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, और Bluetooth v5.0 का फीचर है। इसमें 13 मेगापिक्सल ड्यूल एआई रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर और क्वॉड एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है जो f/2.0अपर्चर और LED फ्लैश केे साथ आता है। फोन का सेल्फी कैमरा पोर्टेट और सेल्फी मोड्स के साथ आता है। फोन की थिकनेस 8.9mm है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big display
  • Very good battery life
  • Bad
  • Big and unwieldy
  • Weak performance
  • Below-average cameras
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

प्रोसेसर

2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.