ज़ूक ज़ेड2 में हो सकता है रोटेटिंग कैमरा, तस्वीरों से हुआ खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 नवंबर 2015 15:52 IST
महीने की शुरुआत में ज़ूक ब्रांड के सीईओ ने पुष्टि की थी कि ज़ूक ज़ेड2 स्मार्टफोन अगले साल लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने हैंडसेट के बारे में ज्यादा कुछ तो नहीं बताया था, लेकिन ये जानकारी जरूर दी थी कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट से लैस होगा। हालांकि, अब इंटरनेट पर एक स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें सार्वजनिक हुई हैं जिसे ज़ूक ज़ेड2 का बताया जा रहा है। तस्वीरों में नज़र आ रहे हैंडसेट का डिजाइन ज़ूक ज़ेड1 से बहुत अलग है।

माई ड्राइवर्स द्वारा जारी की गई तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि इसमें दिखने वाले हैंडसेट का टॉप का हिस्सा घुमावदार है। इसका मतलब यह है कि हैंडसेट में सिर्फ एक कैमरा होगा जिसका इस्तेमाल रियर और फ्रंट कैमरे की तरह किया जा सकता है। रेंडर इमेज से ज़ूक ज़ेड2 के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता चल पाया है। हालांकि, यह ज़रूर कह सकते हैं कि स्मार्टफोन 2.5डी ग्लास डिस्प्ले और मेटल फ्रेम के साथ आएगा।
आपको याद दिला दें कि ज़ूक ज़ेड1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसके फ्रंट पैनल पर होम बटन दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि ज़ेड1 स्मार्टफोन में मौजूद होम बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर के तौर पर भी काम करता है। हाल ही में लॉन्च हुए कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तरह लेनेवो के ज़ूक ज़ेड1 हैंडसेट में भी यूएसबी टाइप-सी 3.0 पोर्ट मौजूद है।

डिवाइस 2.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर के साथ आता है। हैंडसेट में 3 जीबी का रैम है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 330 जीपीयू भी दिया गया है। डिवाइस डुअल नैनो-सिम कार्ड को सपोर्ट करता है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है।

स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमर में सोनी का सेंसर (आईएमएक्स214) और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मौजूद है। यह एक और फीचर है जो आम तौर हाई-एंड स्मार्टफोन देखने को मिलता है। डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। डिवाइस में 4100 एमएएच की बैटरी है। डिवाइस के व्हाइट और ग्रे कलर वेरिएंट उपलब्ध कराए गए हैं। ज़ूक ज़ेड1 स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.7x77.3x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.