• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ZTE लॉन्‍च करेगी बहुत ही सस्‍ता फोन! 6.5 इंच डिस्‍प्‍ले, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें डिटेल

ZTE लॉन्‍च करेगी बहुत ही सस्‍ता फोन! 6.5 इंच डिस्‍प्‍ले, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें डिटेल

ZTE Yuanhang 41S को चाइना टेलीकॉम की टर्मिनल प्रोडक्‍ट लाइब्रेरी में देखा गया है।

ZTE लॉन्‍च करेगी बहुत ही सस्‍ता फोन! 6.5 इंच डिस्‍प्‍ले, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें डिटेल

जेटीई ब्रैंड के स्‍मार्टफोन भारत में नहीं आते यानी यह डिवाइस यहां लॉन्‍च नहीं होगी।

ख़ास बातें
  • ZTE Yuanhang 41S स्‍मार्टफोन जल्‍द होगा लॉन्‍च
  • बजट कैटिगरी में आएगा यह स्‍मार्टफोन
  • बेसिक स्‍पेसिफ‍िकेशंस दिए जाएंगे इस फोन में
विज्ञापन
जानी-मानी चीनी कंपनी ZTE एक नए स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च करने की तैयारी में है। इसका नाम है-  ZTE Yuanhang 41S, जिसे हाल ही में चाइना टेलीकॉम की टर्मिनल प्रोडक्‍ट लाइब्रेरी में देखा गया है। मॉडल नंबर ZTE 7546N के साथ स्‍पॉट हुआ यह स्‍मार्टफोन बहुत जल्‍द पड़ोसी देश में आ सकता है। कहा जाता है कि इसमें बेसिक स्‍पेक्‍स होंगे और यह बजट कैटिगरी में लॉन्‍च किया जाएगा। जेटीई ब्रैंड के स्‍मार्टफोन  भारत में नहीं आते यानी यह डिवाइस यहां लॉन्‍च नहीं होगी। फ‍िर भी इसके स्‍पेसिफ‍िकेशंस पर एक नजर डाली जानी चाहिए। 

ZTE Yuanhang 41S में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार फोन को स्काई ब्लू और क्रिस्टल ब्लैक कलर्स में लाया जाएगा। यह 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्‍टोरेज से लैस होगा। फोन का वजन 196 ग्राम के आसपास बताया जा रहा है। इसके डिस्‍प्‍ले में एचडी प्‍लस रेजॉलूशन दिया जाएगा। 

ZTE Yuanhang 41S में Unisoc T760 प्रोसेसर लगाए जाने की खबरें हैं। यह प्रोसेसर बजट डिवाइस में काफी इस्‍तेमाल हो रहा है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि इसकी चार्जिंग क्षमता के बारे में जानकारी नहीं है। फोन में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक भी मिलेगा। 

कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में ZTE Yuanhang 41 को लॉन्‍च किया था। वह फोन भी ऐसे ही स्‍पेसिफ‍िकेशंस ऑफर करता है। Yuanhang 41S की लॉन्‍च डेट अभी कन्‍फर्म नहीं है। हालांकि एक बार स्‍पॉट होने का मतलब है कि जल्‍द इस फोन को लाने की तैयारी है। 

जेडटीई को जाना जाता है किफायती टेक्‍नॉलजी देने के लिए। कंपनी ने पिछले महीने ही Y!mobile के साथ साझेदारी में पहला वर्टिकल फोल्डिंग 5G फोन ZTE Libero Flip पेश किया था। इसकी कीमत 63,000 येन (लगभग 34,867 रुपये) है, जो किसी भी फोल्‍ड फोन के मुकाबले काफी कम है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  2. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  6. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  7. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  8. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  10. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »