ज़ेडटीई ने लॉन्च किया आइरिस स्कैनर से लैस स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 जनवरी 2016 15:48 IST
ज़ेडटीई ने अपने 'प्राग' स्मार्टफोन सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया हैंडसेट नूबिया प्राग एस पेश किया है। इस स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग चीन में 2,499 चीनी युआन शुरू हो गई है। इसकी डिलिवरी शनिवार से शुरू होगी।

ज़ेडटीई नूबिया प्राग एस एक डुअल-सिम (माइक्रो-सिम+ नैनो-सिम) स्मार्टफोन है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है जिसके ऊपर नूबिया यूआई 3.0 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड ओजीएस 2.5डी डिस्प्ले है जिसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है। हैंडसेट में 64 बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर, एड्रेनो 405 जीपीयू और 3 जीबी रैम दिया गया है।
Advertisement

नूबिया प्राग एस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस, एफ/ 2.2 एपरचर, 5पी लेंस और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। दोनों ही कंपनी के अपने नियोविज़न 5.2 कैमरा यूआई पर चलते हैं। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

ज़ेडटीई नूबिया प्राग एस में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। स्मार्टफोन में 2200 एमएएच की बैटरी है। यह मात्र 10 मिनट में 0 से 25 फीसदी चार्ज हो जाएगी। यह स्मार्टफोन सिल्वर और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन को लॉन्च करने की जानकारी कंपनी के वीबो अकाउंट के जरिए दी गई।
Advertisement

मेटल बॉडी वाले इस स्मार्टफोन का सबसे पतला हिस्सा 6.8 मिलीमीटर का है। इसमें आईप्रिंट आईडी स्कैनर भी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.