AMOLED डिस्प्ले और 64MP कैमरा से लैस ZTE Blade V40 Pro लॉन्च, देखें क्या है खास

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 11 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर Unisoc T618 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 11 जुलाई 2022 18:26 IST
ख़ास बातें
  • ZTE Blade V40 Pro में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • ZTE Blade V40 Pro के 6GB RAM और128GB वेरिएंट की कीमत 29,000 रुपये है।
  • ZTE Blade V40 Pro में 5,100mAh की बैटरी दी गई है।

ZTE Blade V40 Pro में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: ZTE

ZTE Blade V40 Pro स्मार्टफोन को मेक्सिको में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ फुल DCI-P3 वाइड कलर सरगम ​​​​को कवर करता है। ZTE Blade V40 Pro स्मार्टफोन 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,100mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि नए लॉन्च हुए स्मार्टफोन को सिर्फ 15 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। ZTE ने मार्च में MWC 2022 में ZTE Blade V40 सीरीज के अन्य मॉडलों के साथ ब्लेड V40 प्रो स्मार्टफोन को पेश किया था।
 

ZTE Blade V40 Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात करें तो ZTE Blade V40 Pro के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत मेक्सिको में MXN 7,499 यानी कि 29,000 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Blade V40 Pro को  ZTE से Dark Green और Iridescent White कलर में खरीदा जा सकता है।
 

ZTE Blade V40 Pro स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो ZTE Blade V40 Pro में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें सेंट्रली सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल दिया गया है और फुल DCI-P3 वाइड गेमुट को कवर करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 11 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर Unisoc T618 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात की जाए तो ZTE Blade V40 Pro में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 5 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में एआई-असिस्टेड फेशियल ब्यूटी फिल्टर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें ZTE Blade V40 Pro में 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इसकी लंबाई 163.9 mm, चौड़ाई 76.2 mm और मोटाई 8.3mm है। आपको बता दें कि ZTE ने मार्च में MWC 2022 में ब्लेड V40 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए। इस सीरीज में ZTE Blade V40 5G, ZTE Blade V40, ZTE Blade V40 Pro और ZTE Blade V40 Vita शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी618

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ZTE Blade V40 Pro, ZTE Blade V40 Pro Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  2. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  3. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  4. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  5. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
  6. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
  7. भारत ने रचा इतिहास, पहली बार में बना डाली नेटवर्किंग चिप VIHAAN, अब नहीं करना पड़ेगा आयात!
  8. UPI से पेमेंट पर चार्ज लगाने का रास्ता खुला, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी भुगतान से जुड़े कानूनों को मंजूरी
  9. मोबाइल के दाम 7वें आसमान पर! ₹7 हजार महंगा हुआ Vivo T5 Pro स्मार्टफोन, अब मिलेगा इतने का
  10. 9100mAh बैटरी वाला iQOO Neo11 Ultra हुआ लॉन्च, जितना मर्जी इस्तेमाल करो बैटरी नहीं होगी खत्म
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.