ZTE Blade A7s 2020 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च

ZTE Blade A7s 2020 फोन 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस है, जिसमें 4जी पर 27 घंटे तक का टॉक-टाइम मिलता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 6 नवंबर 2020 18:01 IST
ख़ास बातें
  • ZTE Blade A7s 2020 में सेल्फी कैमरा के लिए मिलेगा वाटरड्रॉप नॉच
  • ज़ेडटीई ब्लेड ए7एस 2020 के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट स्कैनर को जगह दी ग
  • फोन में 6.5 इंच एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले फीचर किया गया है

ZTE Blade A7s 2020 फोन दो कलर ऑप्शन में आता है, वो कलर हैं ओशन ब्लू और स्टार ब्लैक

ZTE Blade A7s 2020 को जर्मनी में लॉन्च कर दिया गया है। यह बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर व सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिज़ाइन व ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। यह फोन दो कलर ऑप्शन और सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आता है। ज़ेडटीई ब्लेड ए7एस 2020 में चारों किनारे पर पतले बेजल्स दिए गए हैं। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है। ज़ेडटीई ब्लेड ए7एस 2020 फोन 4,000 एमएएच की बैटरी से लैस है।
 

ZTE Blade A7s 2020 price

ज़ेडटीई ब्लेड ए7एस 2020 के 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत EUR 149 (लगभग 13,100 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया ZTE Blade A7s 2020 फोन दो कलर ऑप्शन में आता है, वो कलर हैं ओशन ब्लू और स्टार ब्लैक। यह फोन खरीद के लिए Amazon Germany वेबसाइट पर उपलब्ध है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisement
 

ZTE Blade A7s 2020 specifications

डुअल-सिम (नैनो) ज़ेडटीई ब्लेड ए7एस 2020 फोन एंड्रॉयड 10 आधारित MiFavor UI पर काम करता है। इस फोन में 6.5 इंच एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले फीचर किया गया है। यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके चार कोर की स्पीड 1.6GHz होगी, जबकि बाकि चार की स्पीड 1.2GHz होगी। इस फोन में आपको 3 जीबी रैम मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ स्थित होगा।
Advertisement

ज़ेडटीई ब्लेड ए7एस 2020 फोन में 64 मेगापिक्सल ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है, जिसको माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।  कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो इसमें वाई-फाई, 4जी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद होगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है, जिसमें 4जी पर 27 घंटे तक का टॉक-टाइम मिलता है। सेंसर्स में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और बैक पर फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल हैं। ZTE Blade A7s 2020 डायमेंशन 164.7x77.4x8.2mm और भार 179 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.