ZTE Axon 9 Pro हुआ लॉन्च, दो रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से है लैस

IFA 2018 इवेंट के दौरान ZTE ने अपने फ्लैगशिप हैंडसेट Axon 9 Pro से पर्दा उठा दिया है। यह डिस्प्ले नॉच और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा।

ZTE Axon 9 Pro हुआ लॉन्च, दो रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से है लैस
ख़ास बातें
  • जेडटीई एक्सॉन 9 प्रो में होगी 4,000 एमएएच की बैटरी
  • IFA 2018 में Axon 9 Pro से उठा पर्दा
  • जेडटीई एक्सॉन 9 प्रो में मिलेगा 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
विज्ञापन
जर्मनी के बर्लिन शहर में आयोजित IFA 2018 इवेंट के दौरान ZTE ने अपने फ्लैगशिप हैंडसेट Axon 9 Pro से पर्दा उठा दिया है। यह डिस्प्ले नॉच और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। ZTE Axon 9 Pro की खासियत क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो, 6.21 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले और पावर बैकअप के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। Axon 7 का अपग्रेड वर्जन है जेडटीई एक्सॉन 9 प्रो। याद करा दें कि जेडटीई ने 2016 में एक्सॉन 7 को लॉन्च किया था। ZTE ने यूरोप में एक्सॉन 9 प्रो की कीमत और उपलब्धता की जानकारी दी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि जेडटीई का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होगा भी यह नहीं।
 

ZTE Axon 9 Pro की कीमत

जेडटीई एक्सॉन 9 प्रो की कीमत 649 यूरो (लगभग 53,700 रुपये) है। ZTE Axon 9 Pro ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जेडटीई का यह फ्लैगशिप हैंडसेट जर्मनी में सितंबर के अंत तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, अन्य देशों में एक्सॉन 9 प्रो की उपलब्धता के बारे में पता नहीं लगा है।
 

ZTE Axon 9 Pro के स्पेसिफिकेशन

जेडटीई एक्सॉन 9 प्रो हैंडसेट Android 8.1 Oreo के साथ आएगा। फोन में 6.21 इंच का फुलएचडी+ अमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2248 पिक्सल है। आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और 2.5डी कर्व्ड मिलेगा। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ZTE Axon 9 Pro में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का जिसका अर्पचर एफ/1.75 है। दूसरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 20  मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.0 है। स्मार्टफोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह वायरलैस चार्जिंग और क्विक चार्ज 4+ टेक्नोलॉजी से लैस है। फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए आईपी68 सर्टिफाइड है। इसका डाइमेंशन 156.5x74.5x7.9 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी फीचर के लिए जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी डुअल बैंड, ब्लूटूथ 5, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। बैक पैनल पर आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। Axon 9 Pro डॉल्बी एटमॉस से लैस है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.21 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2248 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  2. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  5. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  6. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  8. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  10. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »