ज़ोपो हीरो 1 स्मार्टफोन में है 13.2 मेगापिक्सल का कैमरा, 12,000 रुपये में मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 फरवरी 2016 17:51 IST
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी ज़ोपो ने गुरुवार को नया बजट स्मार्टफोन ज़ोपो हीरो 1 भारत में लॉन्च किया। इस हैंडसेट की कीमत 12,000  रुपये है और यह ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर में जल्द ही उपलब्ध होगा। इसे कंपनी की साइट पर लिस्ट भी कर दिया गया है।

ज़ोपो हीरो 1 एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 293 पीपीआई। इसमें 64 बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है और ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 एमपी1 (600 मेगाहर्ट्ज़) जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

ज़ोपो हीरो 1 में 13.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसमें से यूज़र के लिए 11.13 जीबी इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होंगे। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।

हीरो 1 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। हैंडसेट में 2500 एमएएच की रीमूवेबल बैटरी है। इसका डाइमेंशन 146.1x70.6x8.65 मिलीमीटर है और वज़न 136 ग्राम। यह काले और सफेद कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  4. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.