ज़ोपो फ्लैश एक्स प्लस, कलर एक्स 5.5 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती

ज़ोपो स्मार्टफोन निर्माता ने अपने फ्लैक्स एक्स प्लस और कलर एक्स 5.5 स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती कर दी है। अब ये स्मार्टफोन कंपनी के स्टोर के जरिए देशभर में क्रमशः 12,499 और 9,999 रुपये में उपलब्ध है। ज़ोपो फ्लैश एक्स प्लस और कलर एक्स 5.5 को इस साल क्रमशः मार्च और अप्रैल में 13,999 रुपये और 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 मई 2017 09:45 IST
ख़ास बातें
  • दोनों फोन इसी साल लॉन्च हुए थे
  • इन स्मार्टफोन को कंपनी केे रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है
  • ज़ोपो फ्लैश एक्स 4जी सपोर्ट करता है
ज़ोपो स्मार्टफोन निर्माता ने अपने फ्लैक्स एक्स प्लस और कलर एक्स 5.5 स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती कर दी है। अब ये स्मार्टफोन कंपनी के स्टोर के जरिए देशभर में क्रमशः 12,499 और 9,999 रुपये में उपलब्ध है। ज़ोपो फ्लैश एक्स प्लस और कलर एक्स 5.5 को इस साल क्रमशः मार्च और अप्रैल में 13,999 रुपये और 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

स्मार्टफोन के स्पेसिफकेशन की बात करें तो, डुअल-सिम ज़ोपो फ्लैश एक्स प्लस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6753 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू है। फोन में 3 जीबी डीडीआर3 रैम है।

कैमरे की बात करें, ज़ोपो फ्लैश एक्स प्लस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फोन में मूनलाइट फ्लैश और 90 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जिससे कम रोशनी में बेहतर सेल्फी लेने का दावा किया गया है।

इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फोन को पावर देने के लिए 3100 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

बात करें ज़ोपो कलर एक्स 5.5 की तो इसमें 5.5 इंच (1280 x 720 पिक्सल) एचडी आईपीएस 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 267 पीपीआई है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन की स्टोरेज को 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोटोग्राफी करने के लिए फोन में अपर्चर एफ/2.2 और एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो चैट के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन के होम बटन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेट किया गया है जिससे फोन को 0.3 सेकेंड में अनलॉक किया जा सकता है। फोन का रियर मेटल का बना है।

ज़ोपो कलर एक्स 5.5 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कलरयूआई 8.0 दी गई है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। फोन को पावर देने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी है, जिससे 360 मिनट तक का टॉक टाइम और 300 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दावा किया गया है। फोन का डाइमेंशन 155 77.8 8.7 मिलीमीटर है। फोन का वज़न 166 ग्राम है।नकनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built
  • Accurate fingerprint sensor
  • Stock Android
  • Bad
  • Outdated processor
  • Mediocre battery life
  • Gets warm in use
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6753वी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.