ज़ोपो कलर एफ2 में है मल्टी फंक्शन वाला फिंगरप्रिंट सेंसर, जानें कीमत

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 8 नवंबर 2016 13:41 IST
ख़ास बातें
  • ज़ोपो कलर एफ2 में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है
  • इस फोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर है
  • इस फोन की कीमत 10,790 रुपये है
ज़ोपो ने मंगलवार को भारत में अपना कलर एफ2 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। ज़ोपो कलर एफ2 की कीमत 10,790 रुपये है। इस स्मार्टफोन की खासियत है इसका 'मल्टी फंक्शन' फिंगरप्रिंट स्कैनर जो रियर पैनल पर दिया गया है। यूज़र इससे स्मार्टफोन के कई फंक्शन को कंट्रोल कर सकते हैं जैसे वीडियो व ऑडियो प्लेबैक।

डुअल सिम सपोर्ट वाला ज़ोपो कलर एफ2 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की स्किन दी गई है। इसमें 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है और इसमें 64-बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसेर है। फोन में 2 जीबी रैम है।

ज़ोपो कलर एफ2 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो ऑटोफोकस है व एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो ज़ोपो कलर एफ2 में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/जी/बी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। फोन को पावर देने के लिए 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 153x77.8x8.5 मिलीमीटर है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च के अलावा मुंबई के स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने का ऐलान भी किया।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.