YouTube Premium Lite सब्सक्रिप्शन भारत में लॉन्च, जानें कैसे हैं फायदे और कीमत

YouTube ने अब भारत में अपने प्लेटफॉर्म पर YouTube Premium Lite सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 सितंबर 2025 15:39 IST
ख़ास बातें
  • YouTube प्रीमियम लाइट की कीमत 89 रुपये प्रति तय की गई है।
  • YouTube प्रीमियम लाइट सब्सक्रिप्शन ऐड-फ्री वीडियो प्लेबैक प्रदान करेगा।
  • यूट्यूब प्रीमियम लाइट में यूट्यूब म्यूजिक शामिल नहीं होगा।

यूट्यूब ऑडियो और वीडियो कंटेंट प्रदान करता है।

Photo Credit: Unsplash/ Rubaitul Azad

YouTube ने अब भारत में अपने प्लेटफॉर्म पर YouTube Premium Lite सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू कर दिया है। इसके जरिए यूजर्स को किफायती दामों पर ऐड-फ्री वीडियो प्लेबैक मिलता है। नया सब्सक्रिप्शन प्लान गेमिंग, फैशन, ब्यूटी और अन्य कैटेगरी के अधिकतर वीडियो पर ऐड-फ्री प्लेबैक प्रदान करेगा। दूसरी ओर फ्लैगशिप YouTube प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की कीमत 1,490 रुपये प्रति वर्ष है, जिसमें स्टूडेंट्स के लिए स्पेशल ऑफर शामिल हैं। हालांकि, कंपनी नए यूट्यूब प्रीमियम लाइट प्लान के साथ यूट्यूब म्यूजिक सब्सक्रिप्शन नहीं देगी। आइए YouTube Premium Lite के फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

YouTube Premium Lite Price

Google ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि YouTube Premium Lite अब भारत में महंगे यूट्यूब प्रीमियम प्लान के किफायती ऑप्शन के तौर पर उपलब्ध है। भारत में नए YouTube प्रीमियम लाइट की कीमत 89 रुपये प्रति माह है। वर्तमान में वार्षिक यूट्यूब प्रीमियम प्लान की कीमत 1,490 रुपये है। वहीं इंडिविजुअल प्लान की कीमत 149 रुपये प्रति माह से शुरू होती है। 5 मेंबर्स जोड़ने के ऑप्शन होने के बाद फैमिली प्लान और 2 मेंबर वाले प्लान की कीमत 299 रुपये और 219 रुपये प्रति माह है।

Advertisement

YouTube Premium Lite Features

कंपनी के अनुसार, YouTube प्रीमियम लाइट सब्सक्रिप्शन गेमिंग, फैशन, ब्यूटी, न्यूज और अन्य कैटेगरी की अधिकतर कंटेंट पर ऐड-फ्री वीडियो प्लेबैक प्रदान करता है। हालांकि, वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने यह साफ नहीं किया है कि अधिकतर वीडियो ऐड-फ्री से क्या मतलब है। दूसरी ओर यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को ऐड-फ्री वीडियो प्लेबैक मिलता है।

YouTube प्रीमियम यूजर्स को बैकग्राउंड में वीडियो चलाने और उन्हें ऑफलाइन देखने के लिए डाउनलोड करने की सुविधा भी प्रदान करता है। ज्यादा महंगे प्लान से अलग यूट्यूब प्रीमियम लाइट में यूट्यूब म्यूजिक शामिल नहीं होगा। यह सब्सक्रिप्शन प्लान फोन, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी समेत सभी डिवाइस पर काम करेगा। यूट्यूब अभी भी म्यूजिक कंटेंट और शॉर्ट्स पर ऐड दिखा सकता है, वहीं जब यूजर्स कंटेंट सर्च करते हैं या ब्राउज करते हैं तब भी ऐड दिखा सकता है। शुरुआत में YouTube प्रीमियम लाइट सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.