अब आप रिज़र्व कर सकते हैं 'ना टूटने वाला और वाटरप्रूफ' Turing Phone

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 4 अगस्त 2015 13:46 IST
हाल ही में अमेरिका के सेन फ्रांसिसको की Turing Robotic Industries कंपनी ने एक ऐसा वाटरप्रूफ हैंडसेट बनाने का दावा किया था जो हैक नहीं हो सकता और टूटेगा भी नहीं। अब इस हैंडसेट की कीमत का खुलासा किया गया है।

गौर करने वाली बात है कि फिलहाल इस स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू नहीं हुई है। फोन के प्रति अपनी रुचि दिखाने के लिए कंज्यूमर इसे 'रिज़र्व' कर सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक,  इस स्मार्टफोन के फराओ (Pharaoh), कार्डिनल (Cardinal) और बीवुल्फ (Beowulf) कलर वेरिएंट मार्केट में आएंगे।
Advertisement
 
यह हैंडसेट कब से मिलना शुरू होगा या कब तक कस्टमर्स को उपलब्ध कराया जाएगा, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं उपलब्ध है।

हैंडसेट के तीनों ही कलर वेरिएंट के 16GB, 64GB और 128GB वर्ज़न उपलब्ध होंगे जिनकी कीमत क्रमशः $610 (करीब 39,000 रुपये), $740 (करीब 47,300 रुपये) और $870 (करीब 55,700 रुपये) होगी। फिलहाल हैंडसेट को रिजर्व करने के लिए कस्टमर्स को सबसे पहले कलर वेरिएंट और इनबिल्ट स्टोरेज चुनना होगा। इसके बाद कॉन्टेक्ट नंबर देना होता है। ऐसा करते ही फोन 'रिज़र्व' हो जाता है। अब जो जानकारी सामने आई है, उससे यही लगता है कि कंपनी ने हैंडसेट के 32GB मॉडल की जगह 128GB मॉडल बेचने की योजना बनाई है। दरअसल, जब कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पेश किया था तब हैंडसेट के 32GB मॉडल होने की जानकारी भी दी गई थी।
Advertisement

Turing Phone को यूज़र फिंगरप्रिंट रीडर के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। यह रीडर डिवाइस के एक तरफ बना हुआ है।
Advertisement

5.5 इंच के इस फोन में ना ही कोई USB पोर्ट है और ना ही कोई हेडफोन जैक। इसको बनाने के लिए लिक्विडमॉरफियम (liquidmorphium) मेटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जो स्टील या एल्यूमिनियम से भी ज्यादा मजबूत है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन मैन्यूफैक्चरिंग की दुनिया को पूरी तरह से बदल डालेगा।

ऐप्प्ल (Apple) भी अपने आईफोन 6 (iPhone 6) के दोनों मॉडल में इस मेटेरियल को थोड़ी मात्रा में इस्तेमाल करता है।
Advertisement

फोन में अंदर से नैनो कोटिंग का इस्तेमाल किया गया है। इसके कारण से यह पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। कहीं भी रबर का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
Advertisement

इसका हर पार्ट एक्सेसेबल है और पूरी तरह से खुल भी जाता है। अगर आप Turing Phone को पानी में डालते हैं तो इसके अंदर पानी भी चला जाएगा, क्योंकि इसे सील होने के हिसाब से डिजाइन नहीं किया गया है। बस इसे बाहर निकालें, फिर अच्छे से झाड़ लें और आपका फोन बिना किसी समस्या के पहले जैसा चलेगा।

Turing Phone में 5.5 इंच का फुल एचडी (1080x1920 pixel) डिस्प्ले है। इसमें 2.5GHz quad-core Snapdragon 801 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है 3GB का रैम (RAM)। हैंडसेट का 16/32/64GB स्टोरेज मॉडल मिलेगा। Turing Phone में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। डिवाइस में 4G LTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 4.0 LE, NFC और GPS/Glonass कनेक्टिविटी फीचर हैं। इसमें 3000mAh की बैटरी है। हैंडसेट में फिंगरप्रिंट, एक्सेलेरोमीटर, गायरोस्कोपस मैगनेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट, टैम्प्रेचर और ह्यूमिडिटी सेंसर मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  2. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  3. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  5. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  6. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  8. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  9. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  10. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.