ज़ोलो ईरा 2एक्स स्मार्टफोन 5 जनवरी को होगा लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 2 जनवरी 2017 13:09 IST
ख़ास बातें
  • ज़ोलो ईरा 2एक्स, ईरा 1एक्स का अपग्रेडेड वेरिएंट है
  • यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • इस फोन में फोन को अनलॉक करने के लिए एक ख़ास टैप फ़ीचर होगा
ज़ोलो भारतीय बाजार में इस हफ्ते अपना नया स्मार्टफोन ज़ोलो ईरा 2एक्स लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिए हैं।

कंपनी द्वारा भेजे गए इनवाइट के मुताबिक, जोलो ईरा 2एक्स को 5 जनवरी को नई दिल्ली में एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। इसके अलावा कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी है कि यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 9 जनवरी से मिलेगा। ज़ोलो ईरा 2एक्स के टैप फ़ीचर को इस फोन का सबसे ख़ास फ़ीचर बता रही है। कंपनी ने एक ट्वीट में कहा, ''क्या आप पैटर्न लॉक के जरिए फोन को अनलॉक करने से ऊब चुके हैं? अब टैप करने का समय आ गया है।''
 

अभी तक कंपनी ने ज़ोलो ईरा 2एक्स स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन व फ़ीचर के बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं दी है। ज़ोलो ईरा 2एक्स पिछले साल लॉन्च हुए 4,999 रुपये वाले ईरा 1एक्स का अपग्रेडेड वेरिएंट है।

याद दिला दें, ज़ोलो ईरा 1एक्स में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम एससी9832ए क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आने वाले इस फोन में 1 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Advertisement

इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह एलईडी फ्लैश से लैस है और आप 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें लाइव फोटोज़, ब्यूटी मोड, बर्स्ट मोड, टाइम लैप्स और स्लो मोशन जैसे कैमरा फ़ीचर हैं। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसके साथ डुअल-एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। ज़ोलो ईरा 1एक्स में 2500 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में 185 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। यह डुअल सिम कार्ड स्लॉट के साथ आएगा। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xolo, Xolo era 2x launch, xolo invite
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.