Redmi ब्रांड के दो नए पावर बैंक हुए लॉन्च, जानें खासियतें

Redmi Power Bank: Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने हाल ही में अपने पहले रेडमी-ब्रांड के पावर बैंक को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जुलाई 2019 12:41 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Power Bank के दो वेरिएंट हैं- 10,000 एमएएच और 20,000 एमएएच
  • रेडमी पावर बैंक डुअल आउटपुट सपोर्ट करते हैं
  • रेडमी पावर बैंक फिलहाल चीन में उपलब्ध

Redmi Power Bank: रेडमी ब्रांड के दो नए पावर बैंक हुए लॉन्च, जानें खासियतें

Redmi Power Bank: Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने हाल ही में अपने पहले रेडमी-ब्रांड के पावर बैंक को लॉन्च कर दिया है। PB100LZM मॉडल नंबर वाला पावर बैंक 10,000 एमएएच बैटरी से लैस है और इसकी कीमत 59 चीनी युआन (लगभग 590 रुपये) तय की गई है। वहीं, PB200LZM मॉडल नंबर वाला पावर बैंक 20,000 एमएएच बैटरी से लैस है और इसकी कीमत 99 चीनी युआन (लगभग 991 रुपये) है। रेडमी ब्रांड के इन दोनों पावर बैंक की बिक्री चीन में 23 जुलाई से शुरू होगी। इन पावर बैंक को भारत लाए जाने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।

शाओमी ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर पोस्ट करके नए पावर बैंक के लॉन्च होने की घोषणा की है। रेडमी पावर बैंक के व्हाइट कलर वेरिएंट को उतारा गया है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इसके अन्य कलर वेरिएंट भी उतारे जाएंगे या नहीं। 10,000 एमएएच का पावर बैंक काफी पतला दिखता है और इसमें दो यूएसबी टाइप-ए पोर्ट हैं।
Advertisement

पावर बैंक में दो इनपुट हैं- एक माइक्रो-यूएसबी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, हालांकि दोनों में से कोई भी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करता है। इतना ही नहीं, आउटपुट पोर्ट भी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं करते हैं। इनपुट पोर्ट के लिए पावर रेटिंग 5V और 2.1A है, जबकि आउटपुट 5.1V और 2.4A (12.2W) है। पावर बैंक की लंबाई-चौड़ाई 150.5 x 73.6 x 15.1 मिलीमीटर है, दावा किया गया है कि यह नौ अलग-अलग प्रकार के प्रोटेक्शन के साथ आता है जिसमें लो-वोल्टेज और रीसेट फंक्शन शामिल है।

20,000 एमएएच वर्जन में भी समान पोर्ट है लेकिन इसका आकार और चार्जिंग फंक्शन अलग-अलग हैं। इसकी मोटाई 27.3 मिलीमीटर है। इसके अलावा, यह 5V और 2A, 9V और 2.1A और 12V और 1.5A के इनपुट रेटिंग के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
Advertisement

आउटपुट पावर 5.1V और 2.4A, 9V और 2A और 12V और 1.5A है। यह इस बात का संकेत देता है कि यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह पावर बैंक Redmi Note 7 को 3.5 बार, Mi 9 को लगभग 5.3 बार, Redmi K20 को 3.5 बार और iPhone XS को 4.8 बार चार्ज कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi, Redmi Power Bank, power bank

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.