Xiaomi ने नई 'CC' सीरीज़ का किया ऐलान, कैमरा के दीवानों के लिए होगा खास

Xiaomi ने शुक्रवार यानी आज चीन में स्मार्टफोन के लिए अपनी नई "CC" सीरीज़ की घोषणा कर दी है। जानें इनके बारे में।

Xiaomi ने नई 'CC' सीरीज़ का किया ऐलान, कैमरा के दीवानों के लिए होगा खास

Xiaomi ने नई 'CC' सीरीज़ का किया ऐलान, कैमरा के दीवानों के लिए होगा खास

ख़ास बातें
  • शाओमी की नई सीरीज़ होगी "कलरफुल" और "क्रिएटिव"
  • Xiaomi ने किया नई "CC" सीरीज़ का ऐलान
  • Xiaomi ने पिछले साल मेतू हार्डवेयर टीम को अधिगृहीत किया था
विज्ञापन
Xiaomi ने शुक्रवार यानी आज चीन में स्मार्टफोन के लिए अपनी नई "CC" सीरीज़ की घोषणा कर दी है। Xiaomi की इस नई सीरीज़ को युवाओं को ध्यान में रखकर उतारा जाएगा। युवा ग्राहकों के लिए नए स्मार्टफोन बनाने के लिए Xiaomi मेतू इंजीनियरों के साथ काम कर रही है। यह टीम मूल रूप से MeituPic फोटो-एडिटिंग ऐप के लिए जानी जाती थी। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि CC Series के नए स्मार्टफोन में कुछ नए कैमरा फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। कंपनी का कहना है कि फोन "कलरफुल" और "क्रिएटिव" होंगे। इस बात से संकेत मिलता है कि ये नए स्माआर्टफोन मौजूदा रेडमी (Redmi) और मी (Mi) सीरीज़ के फोन से अलग होंगे।

कंपनी का दावा है कि सीसी (CC) टीम में आधे से ज्यादा लोग आर्ट और फाइन आर्ट्स क्षेत्र से हैं। यह नए मॉडल को प्रतिस्पर्धा में अलग करने और युवा ग्राहकों को आकर्षित करने में मदद करेगा। जहां एक ओर Xiaomi नए CC-सीरीज़ के स्मार्टफोन के हार्डवेयर को डिजाइन करने में प्रमुख भूमिका निभाएगी तो वहीं मेतू विभिन्न सॉफ्टवेयर में बदलाव और अपनी इमेज-एडिटिंग तकनीक को इंटीग्रेट कर सकती है।

Xiaomi ने अभी तक CC सीरीज़ में किसी भी फोन मॉडल का खुलासा नहीं किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस नए सीरीज़ में Mi CC9 और Mi CC9e को उतारा जा सकता है। दोनों ही फोन में सेल्फी-केंद्रित फीचर्स हो सकते हैं और ये मेतू कैमरा तकनीक का उपयोग कर सकते हैं। Xiaomi ने पिछले साल नवंबर में मेतू हार्डवेयर टीम को अधिगृहीत किया था।

Xiaomi Mi CC9 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर से लैस हो सकता है और इसमें Asus ZenFone 6 उर्फ Asus 6Z की तरह मोटराइज्ड फ्लिप कैमरा दिया जा सकता है। फ्लिप कैमरा मॉड्यूल में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। नए स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकते हैं।

वहीं दूसरी ओर Xiaomi Mi CC9e में फ्लिप कैमरा की जगह वाटरड्रॉप नॉच दिया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 27 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस हो सकती है। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Xiaomi फोन हाल ही में टीना पर लिस्ट किया गया था, ऐसा माना जा रहा है कि यह MI CC9e है। टीना लिस्टिंग से पता चला था कि फोन में तीन रियर कैमरे और वाटरड्रॉप नॉच हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi CC, Xiaomi Meitu, Meitu, Xiaomi, Mi CC9, Mi CC9e
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »