स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक

Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W भारत में 8 सितंबर को लॉन्च होगा। इसमें 6mm पतली बॉडी, 98 ग्राम वजन, 15W वायरलेस और 22.5W वायर्ड चार्जिंग मिलेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 सितंबर 2026 14:35 IST
ख़ास बातें
  • सिर्फ 6mm पतली और करीब 98 ग्राम हल्की बॉडी
  • 15W Magnetic Wireless और 22.5W Type-C चार्जिंग
  • भारत में 8 सितंबर को होगी लॉन्चिंग

Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W में 6mm पतली बॉडी और 15W वायरलेस चार्जिंग मिलती है

Photo Credit: Xiaomi

स्मार्टफोन के साथ पावर बैंक रखना आज के समय में आम बात है, लेकिन ज्यादातर पावर बैंक मोटे और भारी होते हैं। Xiaomi अब ऐसे यूजर्स के लिए एक नया ऑप्शन लेकर आ रही है, जो पतला, हल्का और फोन के पीछे चिपककर चार्ज होने वाला पावर बैंक चाहते हैं। कंपनी ने भारत में अपने Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Xiaomi का यह पावर बैंक सिर्फ 6mm पतला और करीब 98 ग्राम वजन का है। इसमें 5,000mAh की बैटरी के साथ 15W तक मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और USB Type-C से 22.5W तक वायर्ड चार्जिंग मिलती है।

Xiaomi ने कन्फर्म किया है कि UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W को भारत में 8 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ कंपनी Xiaomi Magnetic Power Bank 10000 45W को भी भारत में पेश करेगी। फिलहाल दोनों पावर बैंक की भारतीय कीमत और बिक्री की जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement

इस पावर बैंक की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है। इसका शरीर सिर्फ 6mm मोटा है और वजन करीब 98 ग्राम है। ऐसे में इसे फोन के साथ इस्तेमाल करते समय सामान्य पावर बैंक की तरह ज्यादा भारी महसूस नहीं होना चाहिए। Xiaomi ने इसमें हाई-डेंसिटी Silicon-Carbon बैटरी का इस्तेमाल किया है। ग्लोबल मॉडल में 5,000mAh की सामान्य बैटरी क्षमता दी गई है, जबकि इसकी रेटेड क्षमता 5V पर 3,000mAh है। यानी 5,000mAh को सीधे फोन तक मिलने वाली 5,000mAh क्षमता नहीं समझना चाहिए। वोल्टेज कन्वर्जन के दौरान होने वाले नुकसान की वजह से रेटेड क्षमता अलग होती है।

इसमें मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग की सुविधा है। कंपैटिबल फोन के पीछे पावर बैंक लगाते ही यह अपने आप सही जगह पर अलाइन होकर चार्जिंग शुरू कर सकता है। Xiaomi के मुताबिक इसके लिए किसी बटन को दबाने की जरूरत नहीं है। यह iPhone 12 और उसके बाद के MagSafe सपोर्ट वाले मॉडल्स के साथ कंपैटिबल है। Xiaomi, Samsung और Google के चुनिंदा फोन भी इसके साथ इस्तेमाल किए जा सकते हैं। हालांकि, यहां एक जरूरी बात है - 15W वायरलेस चार्जिंग हर फोन पर नहीं मिलेगी। Xiaomi की जानकारी के मुताबिक iPhone मॉडल्स पर मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग अधिकतम 7.5W तक सीमित है।

अगर वायरलेस चार्जिंग की तुलना में ज्यादा तेज चार्जिंग चाहिए तो इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके जरिए 22.5W तक वायर्ड आउटपुट मिलता है। पावर बैंक और फोन को केबल से जोड़कर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी खासियत यह भी है कि यूजर वायरलेस और वायर्ड तरीके से दो डिवाइस एक साथ चार्ज कर सकता है। पतले डिजाइन के बावजूद इसमें 4,369 वर्ग मिलीमीटर की ग्रेफाइट हीट-डिसिपेशन शीट और डुअल NTC तापमान सेंसर दिए गए हैं।

Advertisement

कंपनी के मुताबिक इसमें ओवरवोल्टेज, ओवरकरंट, शॉर्ट-सर्किट, ओवरचार्ज और फॉरेन-ऑब्जेक्ट डिटेक्शन जैसी सुरक्षा सुविधाएं भी मिलती हैं। पावर बैंक की बैटरी स्थिति देखने के लिए इसमें चार LED इंडिकेटर दिए गए हैं। पावर बैंक पर मौजूद बटन से बैटरी लेवल चेक किया जा सकता है। हालांकि यह बटन पावर बैंक को मैन्युअली ऑन या ऑफ करने के लिए नहीं है। इसमें Bluetooth ईयरबड्स, स्मार्ट बैंड और स्मार्टवॉच जैसे कम-पावर डिवाइस चार्ज करने के लिए Low-Current Mode भी दिया गया है। इसे एक्टिवेट करने के लिए बटन को दो बार दबाना होता है।

भारत में Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W की कीमत अभी सामने नहीं आई है। Xiaomi ने फिलहाल सिर्फ लॉन्च डेट कन्फर्म की है। भारत में इसकी कीमत और बिक्री की जानकारी 8 सितंबर के लॉन्च के दौरान सामने आने की उम्मीद है। ग्लोबल मार्केट में यह Graphite Black, Glacier Silver और Radiant Orange कलर में उपलब्ध है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  3. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  7. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  8. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  9. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  10. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.