Redmi 9 Prime और Redmi Note 9 की सेल आज एक बार फिर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi 9 Prime फोन अगस्त महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, वहीं Redmi Note 9 फोन को जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 25 सितंबर 2020 10:02 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9 Prime और Redmi Note 9 क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं
  • दोनों ही स्मार्टफोन में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • दोनों ही फोन में मौजूद है चार कलर ऑप्शन

Redmi 9 Prime और Redmi Note 9 की सेल दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com वेबसाइट पर शुरू होगी

Redmi 9 Prime और Redmi Note 9 स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com वेबसाइट पर शुरू की जाएगी। रेडमी 9 प्राइम फोन अगस्त महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, वहीं रेडमी नोट 9 फोन को जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था। दोनों ही Xiaomi स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन से लैस हैं। रेडमी 9 प्राइम आपको दो स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ प्राप्त होगा, वहीं रेडमी नोट 9 में आपको तीन स्टोरेज वेरिएंट्स मिलेंगे। दोनों ही फोन की बैटरी 5,020 एमएएच की है।
 

Redmi 9 Prime, Redmi Note 9 price in India, availability

रेडमी 9 प्राइम की सेल दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com वेबसाइट पर शुरू होगी। कीमत की बात करें, तो Redmi 9 Prime स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है, जबकि इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन के दोनों ही वेरिएंट्स आपको स्पेस ब्लू, मिंट ग्रीन, मैट ब्लैक और सनराइज़ फ्लेयर कलर ऑप्शन में मिलेंगे।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर Redmi Note 9 की कीमत भारत में कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 13,499 रुपये है। Redmi Note 9 का सबसे हाई-एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता, जिसे कंपनी 14,999 रुपये में बेच रही है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह फोन आपको एक्वा ग्रीन, आर्कटिक व्हाइट, पैबल ग्रे और स्कार्लेट रेड विकल्पों मिलेगा। इस फोन की सेल भी Amazon और Mi.com पर आयोजित की जाएगी।
 
 

Redmi 9 Prime specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी 9 प्राइम फोन Android 10 आधारित MIUI 11 पर काम करेगा। इसमें 6.53-इंच फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मौजूद है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी DDR4x रैम दिया गया है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस दिया गया है जो कि 118 डिग्री तक फील्ड ऑफ व्यू (FoV) प्रदान करता है। इसके अलावा फोन में 5 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

शाओमी ने इसमें 128 जीबी तक की स्टोरेज दी है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट 512 जीबी तक मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी VoLTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, आईआर ब्लास्टर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि मौजूद है। फोन में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और P2i  स्प्लैश प्रूफ भी शामिल है।

इसके अलावा रेडमी 9 प्राइम फोन में 5,020 एमएएच बैटरी दी गई है, जिसमें 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कंपनी बॉक्स के अंदर एक 10 वाट चार्जर देती है। डायमेंशन की बात करें, तो 163.32x77.01x9.1mm के इस फोन का भार 198 ग्राम है।
Advertisement
 

Redmi Note 9 specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी और 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

रेडमी नोट 9 सीरीज़ के बाकी फोन की तरह इसमें भी क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसके वर्गाकार मॉड्यूल में जगह मिली है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का  Samsung GM1 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.79 लेंस के साथ। यहां पर 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है, अल्ट्रा-वाइड-एंगल एफ/ 2.2 लेंस के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi ने रिटेल बॉक्स में 22.5 वॉट फास्ट चार्जर दिया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं। पिछले हिस्से पर दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर क्वाड कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मौज़ूद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Average camera performance
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.