Mi 10T Pro और Mi 10T भारत में आज देंगे दस्तक, यहां देखे लॉन्च लाइवस्ट्रीम

Mi 10T Pro और Mi 10T स्मार्टफोन को वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा, जिसे कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लाइवस्ट्रीम किया जाएगा, जिसमें Twitter, YouTube और Facebook आदि शामिल हैं। आप यहां इम्बेडिड वीडियो में भी लाइवस्ट्रीम देख सकते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2020 09:33 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10T और Mi 10T Pro ग्लोबली हो चुका है लॉन्च
  • लॉन्च इवेंट वर्चुअली दोपहर 12 बजे होगा शुरू
  • माना जा रहा है कि दोनों फोन की भारतीय कीमत ग्लोबल कीमत से समान ही होगी
Mi 10T Pro और Mi 10T स्मार्टफोन को आज भारत में लॉन्च किया जाना है। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। Xiaomi इस इवेंट को कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स के माध्यम से लाइवस्ट्रीम करेगी। मी 10टी और मी 10टी प्रो स्मार्टफोन को सितंबर में ग्लोबली पेश किया गया था। यह दोनों ही फोन क्वालकॉम स्नैपड्रगैन 865 प्रोसेसर से लैस हैं। इन दोनों ही फोन में एक-जैसा होल-पंच डिज़ाइन और 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। दोनों ही मी 10टी और मी 10टी प्रो फोन में 5,000 एमएएच बैटरी दी जाएगी।
 

Mi 10T Pro, Mi 10T live stream, expected price in India

Mi 10T Pro और Mi 10T स्मार्टफोन को वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा, जिसे कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लाइवस्ट्रीम किया जाएगा, जिसमें Twitter, YouTube और Facebook आदि शामिल हैं।

माना जा रहा है कि भारत में भी इन स्मार्टफोन की कीमत उतनी ही होगी, जितनी के साथ इन्हें ग्लोबल मार्केट में पिछले महीने पेश किया गया था। ग्लोबल मार्केट में मी 10टी के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 499 (करीब 43,000 रुपये) है, जबकि 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत EUR 549 (करीब 47,200 रुपये) है। Mi 10T फोन कॉस्मिक ब्लैक और लूनर सिल्वर रंग में आ सकता है।

वहीं दूसरी तरफ, Mi 10T Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 599 (करीब 51,700 रुपये) है। इसके 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 649 (करीब 56,000 रुपये) पेश की गई थी। मी 10टी प्रो को कॉस्मिक ब्लैक, लूनर सिल्वर के साथ ऑरोरा ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा।
Advertisement
 

Mi 10T specifications

डुअल सिम मी 10टी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,440 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं।। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। यहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो के लिए Mi 10T में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Mi 10T की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, एनएफसी, इंफ्रारेड एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इस फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Xiaomi ने अपने मी 10टी स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 165.1x76.4x9.33 मिलीमीटर है और वज़न 218 ग्राम।
 

Mi 10T Pro specifications

मी 10टी की तरह डुअल-सिम Mi 10T Pro हैंडसेट भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 के साथ आता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,440 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है।
Advertisement

Mi 10T Pro में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यही सेंसर मी 10टी का भी हिस्सा है। Mi 10T Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, आईआर और यूएसबी-टाइप सी पोर्ट कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

मी 10टी प्रो की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.1x76.4x9.33 मिलीमीटर है और वज़न 218 ग्राम।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 144Hz refresh rate display
  • Very good performance
  • Quick face recognition
  • Good cameras
  • Bad
  • Lacks wireless charging, IP rating
  • Gets warm easily
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.