Mi 10T और Mi 10T Pro की शिपिंग 3 नवंबर से, जानें इनकी कीमत और खासियतें

Mi.com पर Mi 10T और Mi 10T Pro की लिस्टिंग से पता चलता है कि Mi सीरीज के दोनों नए फोन 3 नवंबर से भारत में शिप होने शुरू हो जाएंगे।

Mi 10T और Mi 10T Pro की शिपिंग 3 नवंबर से, जानें इनकी कीमत और खासियतें

Mi 10T सीरीज़ की भारत में कीमत 35,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Mi 10T और Mi 10T Pro में दमदार कैमरा और बैटरी स्पेसिफिकेशन्स शामिल
  • भारत में 35,999 रुपये से शुरू हो सकती है Xiaomi की फ्लैगशिप सीरीज़
  • 3 नवंबर से ग्राहकों के घरों के लिए अपना सफर शुरू करेंगे दोनों स्मार्टफोन
विज्ञापन
Mi 10T और Mi 10T Pro भारत में 3 नवंबर से लोगों के घरों के लिए अपनी यात्रा शुरू कर देंगे। Xiaomi ने अपनी आधिकारिक साइट, Mi.com के जरिए खुलासा किया है कि दोनों फोन की शिपिंग अगले महीने की शुरुआत से शुरू हो जाएगी। चीनी टेक दिग्गज ने देश में हाल ही में मी 10टी और मी 10टी प्रो को अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप के रूप में पेश किया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक लॉन्च के समय शिपिंग की जानकारी नहीं दी थी। हालांकि, Mi 10T और Mi 10T Pro गुरुवार को लॉन्च होने के बाद से भारत में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं।

Mi.com पर Mi 10T और Mi 10T Pro की लिस्टिंग से पता चलता है कि Mi सीरीज के दोनों नए फोन 3 नवंबर से भारत में शिप होने शुरू हो जाएंगे। ये फोन फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। मी 10टी और मी 10टी प्रो का आधिकारिक ऑनलाइन सेल पार्टनर Flipkart भी इनकी शिपिंग की तारीख 3 नवंबर दिखा रहा है।
 

Mi 10T, Mi 10T Pro: Price in India, Offers

Mi 10T स्मार्टफोन के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है और इसके 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन खरीद के लिए कॉस्मिक ब्लैक और लुनर सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। वहीं, दूसरी ओर Mi 10T Pro स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये है, यह दाम फोन के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। यह फोन आपको ऑरोरा ब्लू, कॉस्मिक ब्लैक और लूनर सिल्वर कलर ऑप्शन में मिलेगा।
 

Mi 10T specifications

डुअल सिम मी 10टी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,440 पिक्सल) डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं।। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। यहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो के लिए Mi 10T में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Mi 10T की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, एनएफसी, इंफ्रारेड एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इस फोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Xiaomi ने अपने मी 10टी स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 165.1x76.4x9.33 मिलीमीटर है और वज़न 216 ग्राम।

 
Mi 10T Pro specifications

मी 10टी की तरह डुअल-सिम Mi 10T Pro हैंडसेट भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 के साथ आता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,440 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है।

Mi 10T Pro में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यही सेंसर मी 10टी का भी हिस्सा है। Mi 10T Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, आईआर और यूएसबी-टाइप सी पोर्ट कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्टफोन में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

मी 10टी प्रो की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 33 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.1x76.4x9.33 मिलीमीटर है और वज़न 218 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 144Hz refresh rate display
  • Very good performance
  • Quick face recognition
  • Good cameras
  • कमियां
  • Lacks wireless charging, IP rating
  • Gets warm easily
  • Spammy notifications
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »