Redmi Note 9T गीकबेंच पर इन स्पेसिफिकेशन के साथ हुआ लिस्ट

Redmi Note 9T ग्लोबल मार्केट में पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 9 5G के रीब्रांडेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। रेडमी नोट 9 5जी मॉडल चीन में मॉडल नंबर M2007J22C के साथ आता है और रेडमी नोट 9टी मॉडल गीकबेंच पर मॉडल नंबर M2007J22G के साथ लिस्ट है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2020 13:56 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9T में मिल सकता है मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर
  • थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट हो चुका है फोन
  • Redmi Note 9 5G के रीब्रांडेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च हो सकता है फोन

Redmi Note 9T फोन मॉडल नंबर M2007J22G के साथ लिस्ट है

Redmi Note 9T की कथित गीकबेंच लिस्टिंग में आगामी फोन की कुछ जानकारी सामने आई है। यह फोन ARM MT6853T प्रोसेसर के साथ लिस्ट है, जिसे मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर के साथ जोड़ा गया है। रेडमी नोट 9टी ग्लोबल मार्केट में पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 9 5G के रीब्रांडेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। रेडमी नोट 9 5जी मॉडल चीन में मॉडल नंबर M2007J22C के साथ आता है और रेडमी नोट 9टी मॉडल गीकबेंच पर मॉडल नंबर M2007J22G के साथ लिस्ट है।

गीकबेंच वेबसाइट पर फोन Xiaomi M200722 के साथ लिस्ट है। यह मॉडल नंबर Redmi Note 9T के साथ जुड़ा हुआ है। इससे पहले इसे थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन साइट और मलेशिया की SRIM साइट पर लिस्ट देखा गया था। गीकबेंच लिस्टिंग से संकेत मिलते हैं कि यह फोन एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर पर काम करेगा और इसमें 4 जीबी रैम मिलेगा। आपको बता दें, रेडमी नोट 9 5जी का चीनी मॉडल 6 जीबी और 8 जीबी रैम विकल्प के साथ आता है। फोन का 4 जीबी रैम विकल्प चीन में पेश नहीं किया गया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि फोन के ग्लोबल मॉडल की कीमत अधिक प्रतिस्पर्धी होगी या नहीं। लेकिन गीकबेंच पर रेडमी नोट 9टी की लिस्टिंग एक टेस्ट वर्ज़न हो सकती है, और Xiaomi इस फोन को अपडेटिड सॉफ्टवेयर के साथ लॉन्च कर सकती है।

प्रोसेसर की बात करें, तो आगामी रेडमी नोट 9टी गीकबेंच पर ARM MT6853T प्रोसेसर के साथ लिस्ट है। यह वहीं प्रोसेसर है, जो कि रेडमी नोट 9 5जी के साथ गीकबेंच पर लिस्ट  था। इससे इशारा मिलता है कि रेडमी नोट 9टी स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस हो सकता है, बिल्कुल चीनी मॉडल रेडमी नोट 9 5जी की तरह।

इसके अलावा, गीकबेंच लिस्टिंग से ज्यादा कुछ सामने नहीं आता है। शाओमी द्वारा भी Redmi Note 9T के लॉन्च को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, इतन सारे सर्टिफिकेशन साइट की लिस्टिंग और अब गीकबेंच पर लिस्टिंग से संकेत मिलते हैं कि कंपनी रेडमी नोट 9टी स्मार्टफोन को जल्द से जल्द लॉन्च कर सकती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800U

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 800U

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2430 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 9T, Redmi Note 9T Specifications, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.