Redmi Note 10 सीरीज़ भारत में मार्च में होगी लॉन्च, Amazon पर टीज़ हुई उपलब्धता

रेडमी नोट 10 और रेडमी नोट 10 प्रो दोनों ही फोन कथित रूप से ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) और यूएस फैडरल कम्यूनिकेशन कमिशन (FCC) पर लिस्ट हो चुका है। रेडमी जनरल मैनेजर Lu Weibing ने भी रेडमी नोट 10 सीरीज़ को पिछले महीने टीज़ किया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 फरवरी 2021 17:52 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 सीरीज़ के भारत लॉन्च की जानकारी Xiaomi द्वारा को दी गई है
  • Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro सीरीज़ का हो सकते हैं हिस्सा
  • नई सीरीज़ 4G व 5G सपोर्ट के साथ हो सकती है लॉन्च

Redmi Note 10 सीरीज़ में मिल सकता है अपग्रेडिड कैमरा एक्सपीरियंस

Redmi Note 10 सीरीज़ भारत में मार्च में लॉन्च की जा सकती है, जिसका ऐलान बुधवार को किया गया है। नई रेडमी फोन सीरीज़ Redmi Note 9 लाइनअप का सक्सेसर होगा। अटकले लगाई जा रही हैं कि Xiaomi इस सीरीज़ के तहत दो स्मार्टफोन पहले लॉन्च कर सकती है, जिसमें Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन शामिल होंगे। वहीं, बाद में इस सीरीज़ में Redmi Note 10 Pro Max और Redmi Note 10 S स्मार्टफोन को भी शामिल किया जा सकता है। रेडमी नोट 10 सीरीज़ को लेकर जानकारी दी गई थी कि यह खास कैमरा अपग्रेड के साथ आएगा, जो कि हाई रिफ्रेश रेट प्रदान करेगा।

Xiaomi ने Redmi Note 10 सीरीज़ के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई है, जिसमें जानकारी दी है कि यह सीरीज़ मार्च में लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने इसकी एक वीडियो भी साझा की थी, जिसमें नए रेडमी फोन में Redmi Note 9 मॉडल्स के मुकाबले बड़े प्राइमरी कैमरा की झलक दिखाई गई थी।

शाओमी के टीज़र पोस्टर के अलावा, Amazon ने रेडमी नोट 10 सीरीज़ के लिए एक लैंडिंग पेज भी लाइव किया है। इस पेज से संकेत मिलता है कि नया रेडमी स्मार्टफोन अमेज़न के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

रेडमी नोट 10 सीरीज़ को लेकर पहले अटकले लगाईं गई थी कि यह फरवरी महीने में लॉन्च होगी। शाओमी अगले महीने इस स्मार्टफोन लॉन्च के लिए ऑनलाइन इवेंट लॉन्च कर सकती है।

मंगलवार को शाओमी के एग्जिक्यूटिव जिसमें भारतीय चीफ मनु कुमार जैन भी शामिल है, उन्होंने एक वीडियो साझा की थी जिससे इशारा मिलता है कि रेडमी नोट 10 सीरीज़ भारत में लॉन्च होगी। वीडियो में जानकारी दी गई थी कि यह लाइनअप हाई-रिफ्रेश केस के साथ स्मूथ एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।
Advertisement

खबरों की मानें, तो रेडमी नोट 10 सीरीज़ में रेगुलर Redmi Note 10 के साथ-साथ Redmi Note 10 Pro स्मार्टफोन शामिल होगा। दोनों ही फोन को लेकर अटकले लगाई जा रही है कि यह 4जी और 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएंगे।

रेडमी नोट 10 और रेडमी नोट 10 प्रो दोनों ही फोन कथित रूप से ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) और यूएस फैडरल कम्यूनिकेशन कमिशन (FCC) पर लिस्ट हो चुका है। रेडमी जनरल मैनेजर Lu Weibing ने भी रेडमी नोट 10 सीरीज़ को पिछले महीने टीज़ किया गया था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  2. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  3. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  4. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Elon Musk की नेटवर्थ 600 अरब डॉलर घटी, Tesla और SpaceX  के शेयर्स में गिरावट का असर
  2. भारत में जल्द लॉन्च होगा Boltt स्मार्टफोन, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  4. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
  5. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  6. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  7. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  8. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  9. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  10. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.