Redmi Note 9 सीरीज़ से इस दिन उठेगा पर्दा, तीन मॉडल्स होने की हुई पुष्टि

कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर Redmi Note 9 सीरीज़ के आगमन का ऐलान किया, जो कि चीन में 26 नवंबर को लॉन्च की जाएगी। पोस्ट में यह भी कंफर्म किया गया कि इस सीरीज़ में तीन मॉडल्स शामिल होंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 नवंबर 2020 18:01 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro 5G में मिल सकता है 750जी चिपसेट
  • Redmi Note 9 में दिया जा सकता है डायमेंसिटी 800यू चिपसेट
  • रेडमी नोट 9 प्रो 5डी में मौजूद हो सकता है 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमर

Redmi Note 9 5G सीरीज़ ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में दे सकती है दस्तक

Redmi Note 9 सीरीज़ लम्बे समय से सुर्खियों में बनी हुई थी, आखिरकार इसकी आधिकारिक लॉन्च की घोषणा कंपनी कर दी गई है। यह सीरीज़ चीन में 26 नवंबर को लॉन्च की जाएगी। Redmi ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के माध्यम से नई रेंज के लॉन्च की घोषणा की है। हालांकि, कंपनी के इस पोस्ट में अब भी यह जानकारी नहीं दी गई है कि इस सीरीज़ में शामिल स्मार्टफोन के नाम क्या होंगे। माना जा रहा है कि इस सीरीज़ का बेसिक फोन Redmi Note 9 होगा, जिसके साथ Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन मिलेगा। इसके अलावा सीरीज़ का तीसरा फोन Redmi Note 9 Pro Max हो सकता है।

कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर Redmi Note 9 सीरीज़ के आगमन का ऐलान किया, जो कि चीन में 26 नवंबर को लॉन्च की जाएगी। पोस्ट में यह भी कंफर्म किया गया कि इस सीरीज़ में तीन मॉडल्स शामिल होंगे। हालांकि, इन तीनों फोन का नाम क्या होगा इसका उल्लेख फिलहाल नहीं किया गया है। लेकिन अटकले लगाई जा रही हैं कि इन स्मार्टफोन के नाम Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max हो सकते हैं। यह तीनों ही फोन 5जी सपोर्ट के साथ दस्तक देंगे, जो कि चीन में फिलहाल ट्रेंड बना हुआ है।

टीज़र पोस्टर को Redmi द्वारा साझा किया गया है, जिसमें रेडमी नोट 9 सीरीज़ फोन के डिज़ाइन का खुलासा होता है। इसका कैमरा मॉड्यूल भारत में लॉन्च हुए रेडमी नोट 9 सीरीज़ के मॉडल्स से अलग है। चीन के मॉडल में सर्कुलर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जिसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। टीज़र पोस्टर से यह भी संकेत मिलते हैं कि रेडमी नोट 9 सीरीज़ ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।
 

Redmi Note 9 specifications

रेडमी नोट 9 और रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन हाल ही में TENAA पर लिस्ट हुए थे, जहां इनके स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हुई थी। लिस्टिंग के अनुसार, Redmi Note 9 फोन 6.53-इंच के फुल-एचडी+ (1,0xx2,400 पिक्सल) आईपीए डिस्प्ले के साथ आ सकता है। संभवतः यह मीडियाटेक के डायमेंसिटी 800यू चिपसेट पर काम करेगा। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिल सकता है। लिस्टिंग में यह भी कहा गया है कि स्टोरेज 512 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
Advertisement

कैमरों की बात करें तो, इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल होगा। फ्रंट में 13-मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर मिल सकता है, जो स्क्रीन के ऊपरी बायें कोने में मौजूद होल-पंच कटआउट में सेंट होगा। यह 4,900mAh की बैटरी और 5G सपोर्ट के साथ आ सकता है।
 

Redmi Note 9 Pro specifications

TENAA लिस्टिंग के अनुसार, रेडमी नोट 9 प्रो  6.67-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले होने की उम्मीद है। वहीं, फोन संभवतः स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट से लैस होगा। इसके अलावा, फोन में 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज के साथ आएगा। लिस्टिंग के अनुसार, इस मॉडल में पीछे की तरफ 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, जबकि सेल्फी कैमरा में 16-मेगापिक्सल सेंसर होने की उम्मीद है। फोन 4,720mAh की बैटरी के साथ आ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.