Xiaomi Self-Install Smart Lock पेश, खुद कर पाएंगे डोर पर फिट, जानें कैसे हैं फीचर्स

Xiaomi ने नया स्मार्ट डोर लॉक Xiaomi Self-Install Smart Lock ग्लोबल स्तर पर पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 फरवरी 2026 08:33 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Self-Install Smart Lock बिना ड्रिलिंग के इंस्टॉलेशन हो सकता है।
  • Xiaomi Self-Install Smart Lock फिंगरप्रिंट स्कैनिंग से खोला जा सकता है।
  • Xiaomi Self-Install Smart Lock पासवर्ड से लॉक/अनलॉक हो सकता है।

Xiaomi Self-Install Smart Lock फिंगरप्रिंट स्कैनिंग से खोला जा सकता है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने नया स्मार्ट डोर लॉक Xiaomi Self-Install Smart Lock ग्लोबल स्तर पर पेश कर दिया है। Xiaomi का सेल्फ-इंस्टॉल स्मार्ट लॉक आसान इंस्टॉलेशन और मॉडर्न स्मार्ट फीचर्स प्रदान करता है। पहले यह स्मार्ट होम सिक्योरिटी प्रोडक्ट जापान और यूएई जैसे चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध हुआ था और अब यूरोपीय बाजार में भी लॉन्च हो रहा है। यहां हम आपको Xiaomi Self-Install Smart Lock के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi Self-Install Smart Lock Price

कीमत की बात करें तो Xiaomi Self-Install Smart Lock की कीमत 145-153 यूरो (15,668 से 16,533 रुपये) है। वहीं एक एक्सटर्नल कीपैड के साथ सेकेंडरी किट 179-189 यूरो (19,342-20,422 रुपये) में मिल रही है। यह स्मार्ट लॉक यूरोपीय बाजार में फ्रांस और जर्मनी जैसे रीजन में गैलेक्सस जैसे रिटेलर्स पर उपलब्ध है।

Xiaomi Self-Install Smart Lock Features & Specifications

Xiaomi Self-Install Smart Lock बिना ड्रिलिंग या प्रोफेशनल मदद के DIY इंस्टॉलेशन प्रक्रिया प्रदान करता है। Xiaomi का नया लॉक मौजूदा की या नॉब सेटअप पर आसानी से फिट हो जाता है, जबकि अन्य स्मार्ट लॉक में डोर के हार्डवेयर को बदलना पड़ता है। इसमें कोई स्थायी बदलाव करने की जरूरत नहीं है। सेल्फ-इंस्टॉल स्मार्ट लॉक कई तरीकों से अनलॉकिंग प्रदान करता है।

इस लॉक को क्विक एक्सेस के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनिंग से खोला जा सकता है। यूजर्स स्थायी और अस्थायी पासवर्ड के जरिए लॉक/अनलॉक कर सकते हैं। वहीं ब्लूटूथ या वाई-फाई से कनेक्टेड ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है। स्मार्ट एसिस्टेंट के जरिए वॉइस कमांड दी जा सकती है। लॉक में फिजिकल चाबी के बैकअप के लिए भी जगह है। यह स्मार्ट लॉक मैटर स्मार्ट होम स्टैंडर्ड के साथ काम करता है, जिससे यह किसी एक ब्रांड तक सीमित रखने की जगह कई इकोसिस्टम के साथ इंटीग्रेट हो सकता है। मल्टी-डिवाइस स्मार्ट होम बनाने वालों के लिए यह काफी फायदेमंद है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Features

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  2. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  4. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  5. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  6. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  7. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  9. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  10. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.