Xiaomi Redmi फोन से आज उठेगा पर्दा, 48 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है इसमें

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi आज अपने Redmi स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। खास बात यह है कि Redmi स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

Xiaomi Redmi फोन से आज उठेगा पर्दा, 48 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है इसमें

Photo Credit: TENAA

Xiaomi Redmi फोन से आज उठेगा पर्दा, 48 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है इसमें

ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल कैमरे से लैस होगा यह रेडमी फोन
  • शाओमी से अलग हुआ रेडमी ब्रांड
  • लॉन्च से पहले JD.com पर लिस्ट हुआ Redmi X
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi आज चीनी मार्केट में अपने Redmi स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। आगामी रेडमी स्मार्टफोन की फोटो एवं वीडियो को पहले ही कंपनी के सीईओ Lei Jun द्वारा साझा किया जा चुका है। कंपनी ने पहले ही इस बात को कंफर्म कर दिया है कि Redmi स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का सेंसर और दो रियर कैमरे होंगे। यह स्मार्टफोन तीन अलग-अलग रंग में उतारा जाएगा। फिलहाल इस बात से पर्दा उठना अभी बाकी है कि हैंडसेट की कीमत क्या होगी।

भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे Xiaomi Redmi इवेंट की शुरुआत होगी। यूजर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन प्राप्त करने के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि कंपनी लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी करेगी। आधिकारिक लॉन्च से पहले कई लीक रिपोर्ट सामने आईं, हर किसी में फोन का अलग-अलग नाम बताया जा रहा था। कुछ समय पहले सामने आई एक रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि 10 जनवरी यानी आज लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन को Redmi Note 7 के नाम से उतारा जाएगा। एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया था कि यह हैंडसेट Redmi Pro 2 या फिर Redmi 7 के नाम से जाना जाएगा।

लॉन्च से ठीक एक दिन पहले यानी 9 जनवरी को वेबसाइट JD.com पर Redmi X को लिस्ट किया गया था। इच्छुक ग्राहकों के लिए प्री-सेल भी शुरू हो गई थी और हैंडसेट को 9,999 चीनी युआन (लगभग 102,300 रुपये) में लिस्ट किया गया था। अब देखने वाली बात यह होगी कि कंपनी रेडमी स्मार्टफोन की कीमत क्या तय करती है। चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने कुछ समय पहले ऐलान किया था कि Redmi अब स्वत्रंत ब्रांड होगा।

शाओमी के सीईओ ली जून (Lei Jun) ने भी आगामी रेडमी स्मार्टफोन की तस्वीरों को चीनी वेबसाइट Weibo पर साझा किया था। शेयर की गई तस्वीरों से कलर वेरिएंट, बैक पैनल डिजाइन और कई अन्य चीजों के बारे में अहम जानकारी मिल रही है। शेयर की गई तस्वीर से पता चला है कि स्मार्टफोन को पिंक, ब्लैक और ब्लू रंग में उतारा जाएगा। पिंक और ब्लू वेरिएंट के पिछले हिस्से पर ग्रेडिएंट फिनिश तो वहीं ब्लैक रंग वाले वेरिएंट का बैक पैनल मेट फिनिश के साथ दिखाई दे रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi, Redmi Note 7, Redmi Pro 2, Redmi 7
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »