शाओमी रेडमी नोट प्राइम हुआ सस्ता, एमआई 4 और एमआई 4आई पर भी है छूट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 फरवरी 2016 11:53 IST
शाओमी का स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे यूज़र के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने शाओमी रेडमी नोट प्राइम हैंडसेट की कीमत में कटौती की है। यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया और शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट पर 7,999 रुपये में मिलेगा। याद रहे कि इस स्मार्टफोन को पिछले साल दिसंबर महीने में 8,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। रेडमी नोट प्राइम को भारत में ही बनाया जाता है।

इसके अलावा अमेज़न इंडिया की साइट पर एमआई वीक का भी आयोजन किया गया है। इसके तहत 16-19 फरवरी को शाओमी के प्रशंसक एमआई 4 और एमआई 4आई को क्रमशः 12,999 और 9,999 रुपये में खरीद पाएंगे।
Advertisement

याद दिला दें कि रेडमी नोट प्राइम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर बेस्ड एमआईयूआई 7 पर चलेगा। इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 5.5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन है 720x1280 पिक्सल। यह 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम से लैस होगा।

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3100 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

रेडमी नोट प्राइम में 3जी, 4जी, जीपीआरएस/ एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी 2.0, यूएसबी-ओटीजी और जीपीएस/ ए-जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 154x78.7x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.