Xiaomi Redmi Note 6 Pro 22 नवंबर को लॉन्च होगा भारत में

शाओमी के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर आ गई है। इस चीनी कंपनी ने भारतीय मार्केट में अपने Xiaomi Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करने का फैसला किया है। Xiaomi का यह फोन 22 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 नवंबर 2018 14:18 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी पैनल है शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो में
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है Xiaomi Redmi Note 6 Pro में

Xiaomi Redmi Note 6 Pro की पहली सेल 23 नवंबर को

शाओमी के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर आ गई है। इस चीनी कंपनी ने भारतीय मार्केट में अपने Xiaomi Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करने का फैसला किया है। Xiaomi का यह फोन 22 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्विटर के ज़रिए दी। याद रहे कि Xiaomi Redmi Note 6 Pro को आधिकारिक तौर पर सबसे पहले थाइलैंड में सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। शाओमी का यह हैंडसेट Redmi Note 5 Pro का अपग्रेड है। यह डुअल सेल्फी-कैमरा सेटअप, 19:9 नॉच डिस्प्ले, बेहतर रियर सेंसर, बड़े डिस्प्ले और एआई आधारित फीचर से लैस है।

दरअसल, गुरुवार को शाओमी इंडिया ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि कंपनी अगले तीन दिन तक तीन बड़े ऐलान करेगी। पहली जानकारी Xiaomi Redmi Note 6 Pro के बारे में सामने आई है। मनु कुमार जैन ने ट्वीट किया कि हम रेडमी नोट 6 प्रो को भारत में 22 नवंबर को लाने वाले हैं। कहने को तो Redmi Note 6 Pro कंपनी के लोकप्रिय डुअल कैमरा स्मार्टफोन शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो का अपग्रेड है। लेकिन इसमें भी स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो पुराने फोन का भी हिस्सा था। हालांकि, रेडमी नोट 6 प्रो कुल चार कैमरों के साथ आएगा।
 
 

Xiaomi Redmi Note 6 Pro की अनुमानित कीमत

थाइलैंड मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत 6,990 थाइलैंड भाट (करीब 15,700 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। भारत में भी कीमत इसी के आसपास हो सकती है।
 

Xiaomi Redmi Note 6 Pro स्पेसिफिकेशन

थाइलैंड में लॉन्च किया गया शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और कंपनी 86 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हासिल करने में कामयाब रही है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। संभव है कि भारत में और वेरिएंट भी लाए जाएं।

अब बात कैमरे की। Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। पहले की तरह यह फोन भी 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। इसके बारे में फुल-चार्ज होने पर दो दिन तक साथ निभाने का वादा किया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Bright and vivid display
  • Decent cameras and performance
  • Sturdy body
  • Bad
  • MIUI has ads
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No 4K video recording
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  2. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
  3. आग के गोले जैसा ग्रह मिला! बन सकता है चट्टानों से भरी सुपर-अर्थ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आग के गोले जैसा ग्रह मिला! बन सकता है चट्टानों से भरी सुपर-अर्थ!
  2. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
  3. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  4. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  5. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  7. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  10. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.