Xiaomi Redmi Note 6 Pro लॉन्च, चार कैमरों वाले इस फोन में है डिस्प्ले नॉच भी

नया Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन कई मामलों में पुराने हैंडसेट का अपग्रेड हैं। यह डुअल सेल्फी-कैमरा सेटअप, 19:9 नॉच डिस्प्ले, बेहतर रियर सेंसर, बड़े डिस्प्ले और एआई आधारित फीचर से लैस है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 28 सितंबर 2018 10:56 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 6 प्रो में 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है
  • Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • 4,000 एमएएच बैटरी है Xiaomi Redmi Note 6 Pro में
Xiaomi Redmi Note 6 Pro को पेश कर दिया गया है। चीनी कंपनी के इस लेटेस्ट मिड रेंज स्मार्टफोन से थाइलैंड में पर्दा उठाया गया है। बता दें कि शाओमी का यह हैंडसेट Redmi Note 5 Pro का अपग्रेड है। नया Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन कई मामलों में पुराने हैंडसेट का अपग्रेड हैं। यह डुअल सेल्फी-कैमरा सेटअप, 19:9 नॉच डिस्प्ले, बेहतर रियर सेंसर, बड़े डिस्प्ले और एआई आधारित फीचर से लैस है। हालांकि, Redmi Note 6 Pro में भी स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो पुराने फोन का भी हिस्सा था। मज़ेदार बात यह है कि Xiaomi ने अभी तक रेडमी नोट 6 प्रो को चीन या अन्य मार्केट में लॉन्च करने के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इस फोन को Xiaomi Thailand की वेबसाइट पर भी नहीं लिस्ट किया गया है। लेकिन यह कंपनी के आधिकारिक मी फोरम पर सार्वजनिक कर दिया गया है। ज्ञात हो कि यह स्मार्टफोन दुबई में पहले से उपलब्ध है। लेकिन इस मार्केट में भी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
 

Xiaomi Redmi Note 6 Pro कीमत

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो की कीमत 6,990 थाइलैंड भाट (करीब 15,700 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के अन्य वेरिएंट से अभी तक पर्दा नहीं उठा है। फोन को थाइलैंड मार्केट में ब्लैक, ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया है। Redmi Note 6 Pro भारत में कब तक लॉन्च होगा और इसकी कीमत क्या होगी? इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Xiaomi Redmi Note 6 Pro स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और कंपनी 86 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हासिल करने में कामयाब रही है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। संभव है कि इसके और वेरिएंट भी होंगे, लेकिन उन्हें अभी नहीं लॉन्च किया गया है।

अब बात कैमरे की। Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। पहले की तरह यह फोन भी 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है। इसके बारे में फुल-चार्ज होने पर दो दिन तक साथ निभाने का वादा किया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Bright and vivid display
  • Decent cameras and performance
  • Sturdy body
  • Bad
  • MIUI has ads
  • Hybrid dual-SIM tray
  • No 4K video recording
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  2. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
  3. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  4. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  5. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  2. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  4. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  5. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  6. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  8. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  9. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  10. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.