Xiaomi Redmi Note 5 Pro के लिए जारी हुआ एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट

Xiaomi का Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन, कंपनी का पहला एंड्रॉयड 8.1 ओरियो फोन बन गया है। शाओमी ने Redmi Note 5 Pro के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो...

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 23 मई 2018 14:34 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi का Redmi Note 5 Pro हुआ 'अपग्रेड'
  • Redmi Note 5 Pro के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित मीयूआई 9.5.6 जारी
  • Redmi Note 5 Pro में यूज़र को मिलता है बड़ा डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरे

Xiaomi Redmi Note 5 Pro

Xiaomi का Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन, कंपनी का पहला एंड्रॉयड 8.1 ओरियो फोन बन गया है। शाओमी ने Redmi Note 5 Pro के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित मीयूआई 9.5.6 अपडेट जारी कर दिया है। बता दें कि Redmi Note 5 Pro में यूज़र को मिलता है 5.99 इंच का 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले, सेल्फी-लाइट मॉड्यूल, डुअल कैमरा सेटअप और 4000 एमएएच की बैटरी। बता दें कि हैंडसेट मीयूआई 9 पर आधारित एंड्रॉयड नूगा के साथ लॉन्च हुआ था। लेकिन अब Redmi Note 5 Pro के यूज़र को लेटेस्ट अपडेटा का नोटिफिकेशन भेजा जा रहा है, जिसका ऐलान शाओमी ने बुधवार को आधिकारि तौर पर कर दिया है।

ध्यान रहे, Redmi Note 5 के यूज़र को मीयूआई 9.5 का स्टेबल ग्लोबल रोम अपडेट पिछले महीने जारी किया जा चुका है। यह अपडेट कुछ बग्स को फिक्स कर, क्विक सर्च विकल्प जैसी सुविधाओं में सुधार का अनुभव देगा। Redmi Note 5 Pro के जिन यूज़र को नोटिफिकेशन मिल गया है, वे सेटिंग - एबाउट फोन - सिस्टम अपडेट - चेक फॉर अपडेट्स की प्रक्रिया अपना सकते हैं। चूंकि, यह एक 'ओवर द एयर' अपडेट है, तो सभी फोन में पहुंचने में इसे थोड़ा वक्त लग सकता है।

 

Xiaomi Redmi Note 5 Pro के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 5 की तरह डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। (पूरा रिव्यू पढ़ें)

Xiaomi Redmi Note 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्स ल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। हाल में कंपनी ने अपडेट के ज़रिए हैंडसेट के यूज़र को फेस अनलॉक फीचर की सुविधा भी दी है।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.