Xiaomi Redmi Note 5 Pro एक नए अवतार में, मंगलवार को हो सकता है लॉन्च

Redmi Note 5 Pro भारत में फिलहाल ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रोज़ गोल्ड रंग में मिलता है। चीनी मार्केट में उपलब्ध फ्लेम रेड वेरिएंट अब तक भारत नहीं लाया गया है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 3 सितंबर 2018 18:26 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 5 Pro की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है
  • Xiaomi Redmi Note 5 Pro है दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन
  • Redmi Note 5 Pro फिलहाल ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध
शाओमी इंडिया ने इशारों में बताया है कि मंगलवार को नया लाल रंग वाला रेडमी स्मार्टफोन लॉन्च होगा। चीनी कंपनी अपनी रेडमी सीरीज़ की पाचवीं सालगिरह मना रही है। इस मौके पर ही पिछले महीने ही कंपनी के ग्लोबल वाइस प्रेसि़डेंट मनु कुमार जैन ने एक तस्वीर साझा की थी जो नए लाल रंग वाले वेरिएंट की ओर इशारा था। याद रहे कि Xiaomi ने इस साल जून महीने में Redmi Note 5 फ्लेम रेड एडिशन लॉन्च किया था। बता दें कि रेडमी नोट 5 मॉडल भारत में Redmi Note 5 Pro के नाम से आता है। इसका मतलब है कि यह लोकप्रिय स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में नए रंग में आएगा।

Redmi Note 5 Pro भारत में फिलहाल ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रोज़ गोल्ड रंग में मिलता है। चीनी मार्केट में उपलब्ध फ्लेम रेड वेरिएंट अब तक भारत नहीं लाया गया है। रेडमी इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शाओमी ने नए कलर मॉडल का टीज़र ज़ारी किया। इसे मंगलवार को पेश किए जाने की उम्मीद है। कंपनी ने ट्वीट किया है, रेड इज़ कमिंग! कल सुबह 10 बजे होगा खुलासा!" शाओमी ने इस फोन का एक वीडियो टीज़र भी ज़ारी कर दिया है। हालांकि, अभी इस वेरिएंट की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Redmi Note 5 Pro के स्पेसिफिकेशन और भारत में कीमत

Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत भारत में 14,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। हैंडसेट ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर बेचा जाता है। बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन बजट 2018 के बाद कीमत में 1,000 रुपये का इजाफा किया गया।

डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।
Advertisement

Xiaomi Redmi Note 5 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • Bad
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  2. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
  2. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  3. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  4. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  5. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  6. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  7. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  8. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  9. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  10. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.